Silver Rate Today: यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई महंगी, जानिये 3 सितंबर का रेट

Sep 03, 2026 05:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: जन्माष्टमी से पहले चांदी महंगी हुई है
  • कल 4 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा
  • त्योहार से पहले चांदी के दामों में तेजी आ गई
  • आज चांदी का भाव 2,31,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है
silver rate

Silver Rate Today: आज चांदी का भाव 2,31,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Silver Rate Today: जन्माष्टमी से पहले चांदी महंगी हुई है। कल 4 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार से पहले चांदी के दामों में तेजी आ गई। आज चांदी का भाव 2,31,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। सिल्वर रेट 1907 रुपये चढ़ा है। यहां आपको बता रहे हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज चांदी कितनी महंगी हुई है। अगर आप भी सिल्वर क्वाइन या गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जान लीजिए।

दिल्ली में आज 3 सितंबर का चांदी का रेट

आज दिल्ली में चांदी का दाम 1907 रुपये महंगा होकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कल चांदी का भाव 448 रुपये चढ़कर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,310 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,100 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां आज कीमतों में 2,600 रुपये की तेजी रही।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.32 लाख रुपये रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां आज सिल्वर 2606 रुपये महंगा हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 1907 रुपये चढ़ा है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम करीब 2168 रुपये महंगा हुआ है।

क्यों आई चांदी में तेजी?

चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे भी कमजोर डॉलर और वैश्विक बाजार में बढ़ी खरीदारी अहम वजह है। डॉलर कमजोर होने से दूसरी करेंसी में चांदी खरीदने वाले निवेशकों के लिए यह अपेक्षाकृत सस्ती हो जाती है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। इसके अलावा, सोने की कीमतों में तेजी का असर भी चांदी पर पड़ता है, क्योंकि दोनों को सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देखा जाता है।

चांदी को सिर्फ निवेश की मेटल से ज्यादा इंडस्ट्रियल मेटल है। इसका इस्तेमाल इंडस्ट्री ज्यादात करती है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी इंडस्ट्री में चांदी की मांग रहती है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर इंडस्ट्रियल मांग मजबूत रहने की उम्मीद और सप्लाई को लेकर चिंता भी कीमतों को ऊपर ले जा सकती है।