अभी लॉक कर दो अपना SIM कार्ड! ये है फ्रॉड से सेफ रहने का स्मार्ट तरीका
Sep 14, 2026 08:26 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मोबाइल नंबर बैंकिंग, UPI और सोशल मीडिया से जुड़ा होने के चलते इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। SIM Lock फीचर के साथ आप अपने सिम के गलत इस्तेमाल का रिस्क कम कर सकते हैं।

SIM को सेफ रखने के लिए Lock करने का विकल्प मिलता है।
आज के दौर में आपका मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए ही यूज नहीं होता, बल्कि बैंक अकाउंट, UPI, सोशल मीडिया और कई जरूरी ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर आपका सिम कार्ड किसी गलत हाथ में पहुंच जाए या कोई दूसरा व्यक्ति आपके नंबर का गलत यूज करने लगे, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। सिम को लॉक रखना ऐसी कंडीशन में सुरक्षा की एक एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर देता है।
सिम लॉक आपके फोन में मिलने वाला एक सिक्योरिटी फीचर है। इसे इने करने के बाद जब भी सिम को किसी दूसरे फोन में लगाया जाता है या फोन को रीस्टार्ट किया जाता है, तो सिम पिन मांगा जा सकता है। बिना सही पिन के सिम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसका फायदा यह है कि फोन या सिम किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लगने पर वह आपके नंबर का आसानी से यूज नहीं कर पाएगा।
बता दें, सिम लॉक और स्क्रीन लॉक अलग-अलग होते हैं। स्क्रीन लॉक पूरे फोन को सुरक्षित करता है, जबकि सिम लॉक खास तौर पर सिम कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए होता है। ऐसे में दोनों सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है।
सिम लॉक कैसे ऑन करें?
अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आमतौर पर Settings में जाकर Security या Privacy से जुड़े विकल्पों में SIM Lock या SIM Card Lock का ऑप्शन मिल सकता है। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इसका नाम और जगह अलग हो सकती है।
आईफोन में Settings > Cellular/Mobile Service > SIM PIN के विकल्प से इसे इनेबल किया जा सकता है। पहली बार सिम लॉक ऑन करते समय आपको अपने सिम का मौजूदा डिफॉल्ट पिन डालना पड़ सकता है। यह पिन मोबाइल ऑपरेटर के हिसाब से अलग हो सकता है।
सिम पिन भूलने की गलती ना करें
सिम लॉक इनेबल करने के बाद पिन याद रखना बेहद जरूरी है। गलत पिन कई बार डालने पर सिम लॉक हो सकता है और फिर उसे अनलॉक करने के लिए PUK कोड की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए बिना जानकारी के बार-बार पिन डालने से बचें।
इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी
सिम लॉक सुरक्षा की एक एक्सट्रा लेयर है लेकिन इसे साइबर फ्रॉड से पूरी सिक्योरिटी नहीं माना जाना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति को OTP, UPI पिन, बैंकिंग पासवर्ड या सिम से जुड़ी संवेदनशील जानकारी शेयर ना करें। मोबाइल चोरी होने की स्थिति में तुरंत अपने टेलीकॉम ऑपरेटर और बैंक को जानकारी दें।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें