SIR के बाद वोटर लिस्ट में एक शख्स... कैसे काट दिए 727 नाम? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरा

SIR के बाद वोटर लिस्ट में एक शख्स… कैसे काट दिए 727 नाम? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरा

राहुल गांधी पिछले काफी समय से चुनाव आयोग पर हमलावर हैं

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में यमुना किनारे बसी बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे और वहां के लोगों से बात की. राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए पोस्ट में दावा किया है कि बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में 728 लोग रहते हैं. SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा, बाकी 727 नाम काट दिए गए.

राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वे स्थानीय एसडीएम से बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं. SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा- बाकी 727 नाम काट दिए गए. ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं. 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे- पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं.”

ये SIR नहीं, बल्कि वोट चोरी का है तरीका

राहुल ने आगे लिखा, “आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है. SDM से फोन पर मैंने यही कहा- मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है. खुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि “हाउस नंबर 0” बेघरों के लिए है. फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया.

यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा – बाकी 727 नाम काट दिए गए।

ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे – पर ये कहीं नहीं गए, यहीं pic.twitter.com/27cJZjqJg6

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2026

यह SIR नहीं – यह वोट चोरी का तरीका है. जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताकत छीनी जा रही है.”

ज्ञानेश के साथ सिस्टम का भी होगा हिसाब

उन्होंने आगे सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. राहुल गांधी ने लिखा, “ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे. पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा.”

दिल्ली SIR के बाद 33 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

97 लाख से ज्यादा वोटरों वाली ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद शुरू हुई दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी गई थी. दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद 33 लाख से ज्यादा वोटरों को उनके एन्यूमरेशन फॉर्म में गड़बड़ियों के कारण नोटिस भेजे गए हैं. इनमें से कई मामलों में, डेटा का मिलान 2002 में हुए पिछले SIR के दौरान तैयार की गई वोटर लिस्ट से नहीं हो सका.

फाइनल वोटर लिस्ट 4 दिसंबर को जारी होगी

दिल्ली चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि बूथ-लेवल ऑफिसर (BLO) उन वोटरों के घर जाएंगे जिन्हें वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के बारे में नोटिस मिले हैं, ताकि जरूरी दस्तावेज़ इकट्ठा किए जा सकें. यह कार्रवाई वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत की जा रही है. 25 सितंबर को, चुनाव आयोग ने दिल्ली में चल रहे SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी. अब फाइनल वोटर लिस्ट 4 दिसंबर को जारी की जाएगी.

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में 'अमर उजाला' गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.

Read More

google button