Skoda का धमाका, नई कार का माइलेज 40 kmpl, मिलेगा दमदार इंजन, फीचर भी कमाल के
Jul 26, 2026 05:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
स्कोडा भारत में सुपर्ब सेडान को दोबारा लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 2.0L TDI डीजल इंजन, Level-2 ADAS, 13-इंच टचस्क्रीन और 40kmpl (टेस्टेड) माइलेज मिल सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

स्कोडा सुपर्ब
केवल
₹71,914/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
स्कोडा भारत में अपनी सबसे प्रीमियम और लग्जरी कारों में से एक - Superb को दोबारा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस साल अपने आने वाले मॉडल्स की लॉन्च टाइमलाइन शेयर करते हुए सीधे नाम तो नहीं बताया, लेकिन इसे ग्लोबल आइकॉन कहा था। इसके बाद से माना जा रहा है कि स्कोडा सुपर्ब की वापसी लगभग तय है। उम्मीद है कि यह लग्जरी सेडान 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसकी खास बात है कि यह 40 kmpl का माइलेज ऑफर कर सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12.39 - 22.82 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
इतनी हो सकती है कीमत
सुपर्ब को भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर लाया जाएगा। ऐसे में इसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) या इससे अधिक भी हो सकती है। कंपनी ने 2025 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी सुपर्ब को शोकेस किया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी री-एंट्री होने वाली है।
40 kmpl तक माइलेज ने किया सबको हैरान
सुपर्ब की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज भी हो सकता है। यूरोप में कंपनी ने इसके डीजल AWD वेरिएंट का करीब 2,800 किलोमीटर तक कंट्रोल्ड कंडीशन्स में टेस्ट किया था। इस टेस्ट के दौरान कार ने 40 kmpl तक का माइलेज हासिल किया। हालांकि, यह आंकड़ा टेस्टिंग कंडीशन में मिला था। ऑफिशियली यूरोपीय मॉडल का क्लेम्ड माइलेज 20 kmpl है, जो लगभग 5 मीटर लंबी लग्जरी सेडान के हिसाब से भी काफी अच्छा माना जाता है।
दमदार डीजल इंजन मिलेगा
भारत में आने वाली सुपर्ब में 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 150 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा, जिससे हाईवे और लंबे सफर में शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। ग्लोबल मार्केट में सुपर्ब हाइब्रिड वर्जन के साथ भी उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल इसके भारत आने की संभावना कम है। अगर भविष्य में ग्राहकों की मांग बढ़ती है, तो स्कोडा इसमें कोडिएक वाला 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर कर सकती है।
फीचर्स की होगी लंबी लिस्ट
नई स्कोडा सुपर्ब फीचर्स के मामले में भी किसी लग्जरी कार से कम नहीं होगी। इसमें Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Wireless Android Auto और Apple CarPlay, 15-स्पीकर Canton प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड, पावर्ड और मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर के साथ कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

