Skoda की कारों को मिल सकती है CNG, कब तक हो सकती है पहली गाड़ी लॉन्च - skoda cng cars india launch timeline kylaq slavia and kushaq cng
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से अपनी कारों को स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर प्रीमियम सेडान तक को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही अपनी कारों में सीएनजी को ऑफर कर सकती है। किस गाड़ी में सीएनजी को सबसे पहले ऑफर किया जा सकता है। इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
सीएनजी के साथ आ सकती है स्कोडा की कारें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से जल्द ही अपनी कारों को सीएनजी के साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कई कारों को इस तकनीक के साथ ऑफर किया जा सकता है।
टर्बो इंजन के साथ मिलेगा सीएनजी का विकल्प
देश में अभी स्कोडा की ओर से सिर्फ टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प ही अपनी कारों में दिए जा रहे हैं। उम्मीद है कि निर्माता की ओर से 1.0 लीटर की क्षमता वाले इंजन के साथ ही सीएनजी का विकल्प दिया जा सकता है। इसे सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही ऑफर किया जा सकता है।
किस गाड़ी के साथ होगा ऑफर
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से काइलैक को सबसे पहले सीएनजी के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके बाद सीएनजी का विकल्प कुशाक और स्लाविया में भी दिया जा सकता है। अभी इस पर निर्माता ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।
कितना दमदार इंजन
स्कोडा की ओर से काइलैक को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेडान सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी में एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 115 पीएस की पावर और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया जाता है।
बढ़ सकती है बिक्री
स्कोडा की ओर से काइलैक एसयूवी को सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाएगा तो इसका सीधा असर निर्माता की बिक्री पर हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि स्कोडा की कारों को अभी तक सिर्फ पेट्रोल में ही ऑफर किया जाता है, लेकिन सीएनजी के साथ यह अपने सेगमेंट में अन्य विकल्पों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं।
कब होगा लॉन्च
स्कोडा की ओर से अभी सीएनजी कारों के लॉन्च पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि इस साल के आखिर या अगले साल के शुरू तक निर्माता की ओर से सीएनजी के साथ पहली गाड़ी को ऑफर किया जा सकता है।