SL vs IND: झुकेगा नहीं... जड्डू का श्रीलंका में दिखा 'पुष्पा' अवतार, इशारों-इशारों में समझा दी यह बात

क्रिकेट

  • Authored by: उमेश कुमार
  • Updated Aug 11, 2026, 08:26 AM IST

लंबे समय के बाद 'सर' जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हुई। वार्म-अप मैच में उन्होंने बल्ले और गेंद से अपनी छाप छोड़ी और बताया कि वह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर क्यों हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया कोलंबो से गॉल के लिए रवाना हुई। इस दौरान जड्डू ने पुष्पा स्टाइल में बस में एंट्री मारी

Image

जडेजा का पुष्पा अवतार। फोटो- अंकन कर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। वार्म-अप मैच में मिली जीत से उत्साहित टीम इंडिया गॉल टेस्ट के लिए रवाना हो गई। इस दौरान रवींद्र जडेजा का पुष्पा लुक देखने को मिला। बस में चढ़ने से पहले उन्होंने साउथ एक्टर अल्लु अर्जुन के स्टाइटल को दोहराया। इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

WTC के मौजूदा साइकल के दो अहम टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है। टीम ने वार्म-अप मैच में श्रीलंका XI को 6 विकेट से मात दी। इस दौरान भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को परखा और श्रीलंका की परिस्थितियों से अपना तालमेल बैठाने की कोशिश की। कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर सभी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी।

पुष्पा स्टाइल में दिया पोज

लंबे समय के बाद 'सर' जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हुई। वार्म-अप मैच में उन्होंने बल्ले और गेंद से अपनी छाप छोड़ी और बताया कि वह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर क्यों हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया कोलंबो से गॉल के लिए रवाना हुई। इस दौरान जड्डू ने पुष्पा स्टाइल में पोज देते हुए टीम बस में एंट्री मारी। इससे पहले उन्होंने कुलदीप यादव की मिमिक्री की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ।

इशारों-इशारों में कही यह बात

उन्होंने इशारों-इशारों में यह बताया कि वह श्रीलंका की बैंड बजाने के लिए तैयार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, श्रीलंका में जडेजा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में 326 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 65.20 का रहा है। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।

श्रीलंका के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड

जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ 33 विकेट भी चटकाए हैं, जिसमें दो बार पांच विकेट हॉल भी शामिल रहा है। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 48 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी ऑलराउंडर ने 791 रन और 66 विकेट चटकाए हैं। जडेजा 400 टेस्ट विकेट से 52 विकेट दूर हैं। श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्श करके वह इस आंकड़े के और करीब पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे।

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article