वाराणसी पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार: चौक इलाके से की थी क्राइम ब्रांच बनकर चांदी की लूट, SOG प्रभारी को लगी गोली - Varanasi News

लंका थानाक्षेत्र के लौटुबीर के पास चौक थाने की पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों की एक गोली एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के हाथ पर भी लगी है। तीनों

.

घायल बदमाश चौक थानाक्षेत्र 16 जुलाई को हुई चांदी की लूट में शामिल थे। पुलिस को इनके पास से चोरी की चार किलो चांदी और कुछ नकद पैसे भी बरामद किए हैं।

जवाबी फायरिंग में घायल हुए एसओजी प्रभारी गौरव कुमार।

जवाबी फायरिंग में घायल हुए एसओजी प्रभारी गौरव कुमार।

16 जुलाई को हुई थी चांदी की लूट

मौके पर पहुंचे एसीपी दशाश्वमेध ने बताया - 16 जुलाई को चौक थानाक्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी के कर्मचारी से 27 किलो चांदी की लूट हुई थी। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस टीम लगाईं गयी थी। इसी क्रम में सोमवार की रात एसओजी प्रभारी गौरव कुमार और चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा सावन ड्यूटी से खाली होने के बाद रात 12 बजे इसी प्रकरण पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की इस लूट की घटना में लिप्त दो अपराधी लूट के माल के साथ लौटुबीर, लंका के पास मौजूद हैं।

एसीपी दशश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने दी मुठभेड़ के संबंध में जानकारी।

एसीपी दशश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने दी मुठभेड़ के संबंध में जानकारी।

सूचना पर की घेराबंदी तो कर दी फायरिंग

एसीपी ने बताया - लौटुबीर के पास संदिग्ध एक कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन कार सवार दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में और एसओजी प्रभारी गौरव कुमार को हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद सभी बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

एसओजी और चौक थाने की संयुक्त कार्रवाई ने किया गिरफ्तार।

एसओजी और चौक थाने की संयुक्त कार्रवाई ने किया गिरफ्तार।

पूछताछ के बाद की जाएगी अग्रिम कार्रवाई

एसीपी ने बताया - दोनों के पास से लूट की चार किलो चांदी बरामद की गई है। साथ ही नकद रुपए भी मिले हैं। अभी ये हॉस्पिटल में हैं। इनके उपचार के बाद इनसे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दोनों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर लूटी थी 27 लाख की चांदी। .

दोनों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर लूटी थी 27 लाख की चांदी। .

अब जानिए पूरा मामला…

क्राइम ब्रांच बनकर की थी लूट

वाराणसी की आभूषण मंडी सुड़िया में हेमा ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाने वाले विनय सोनी ने बताया - 16 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे के बाद मेरी दुकान का कर्मचारी रेशम कटरा में मौजूद दूकान महालक्ष्मी ज्वेलर्स जा रहा था। उसके पास झोले में 27 किलो 327 ग्राम चांदी थी। जो कुल 26 पीस में थी। मेरे कर्मचारी के साथ महालक्ष्मी ज्वेलर्स का कर्मचारी भी था। यो दोनों गोविंदपुरा मोड़ पर पहुंचे थे की दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोका और अर्दब में लेते हुए पूछा झोले में क्या है। इन्होने बताया चांदी है तो उन्होंने उसका झोला ले लिया और खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताया और मालिक को बुलाकर लाने को कहा।

चांदी लेकर हुआ रफूचक्कर

थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया - विनय जब वहां पहुंचा अपने कर्मचारी के साथ तो दोनों व्यक्ति फरार हो चुके थे। इस बात की सूचना उन्होंने थाने पर दी। जिसके बाद अज्ञात पर पुलिस ने बीएएस की धारा 318(4), 319 (2), 303 (2), 115 (2) और 351 (2) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही थी ।