Spider-Man: Brand New Day देखने आए दर्शकों ने थिएटर्स में की लड़ाई, स्पॉइलर देने वाले शख्स ने नाराज दिखे लोग - spider man brand new day screening turns violent after viewers fight with each other over alleged spoiler

थिएटर में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' देखने आए दर्शकों के बीच फिल्म के स्पॉइलर को लेकर तीखी बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider- Man: Brand New Day) देखना इतना ड्रामेटिक हो जाएगा ये शायद ही किसी दर्शक ने सोचा होगा। लेकिन हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब फिल्म के 'स्पॉइलर' को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

एक्स पर वायरल हुई एक पोस्ट के मुताबिक, दोस्तों का एक ग्रुप हाल ही में रिलीज हुई यह फिल्म देखने गया था। तभी एक और दर्शक, जिसने कथित तौर पर फिल्म पहले ही देख ली थी, कहानी के अहम हिस्से बताने लगा। जैसे-जैसे वह आगे की कहानी बताता गया, थिएटर के अंदर तनाव बढ़ता गया और आखिरकार बात मारपीट तक पहुंच गई।

बगल में बैठा लड़का दे रहा था स्पॉइलर

जिस सिनेमा हॉल में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' दिखाई जा रही थी, वहां का एक वीडियो शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने इस घटना के बारे में बताया। पोस्ट में लिखा था, 'चार दोस्तों ने हाल ही में रिलीज हुई 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' देखने का प्लान बनाया था। उनके ठीक बगल में एक लड़का अपनी महिला दोस्त के साथ बैठा था। उसने फिल्म पहले ही एक बार देख ली थी और अब वह अपनी दोस्त के साथ इसे दोबारा देखने आया था।'

Spider (3)

दो गुटों में हुई बहस, फिर लड़ाई

यूजर ने आगे आरोप लगाया कि फिल्म देखने के दौरान वह आदमी लगातार आने वाले सीन के बारे में स्पॉइलर बताता रहा कि फिल्म में आगे क्या होने वाला है जिससे इन चार दोस्तों को गुस्सा आ गया। चार दोस्त इसे और नजरअंदाज नहीं कर पाए और ग्रुप ने कथित तौर पर सिनेमा हॉल के अंदर उस व्यक्ति के साथ बहस शुरू कर दी। जो बात ज़ुबानी बहस से शुरू हुई थी, वह जल्द ही एक बड़ी लड़ाई में बदल गई।

Four friends had made a plan to watch the newly released Spider-Man: Brand New Day and went to the cinema hall with great excitement.

A boy was sitting right next to them with his female friend. He had already watched the movie once and had come to watch it again with her. While… pic.twitter.com/95tpT3erQ2

— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 2, 2026

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि बाद में लड़ाई बढ़ गई और वे एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे, जिससे पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में स्पाइडर-मैन की चौथी सोलो फिल्म है। यह साल 2021 में आई 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' की घटनाओं को आगे बढ़ाती है।

यह भी पढ़ें- तीसरे दिन Spider-Man Brand New Day की हुई चांदी, धुरंधर और द ओडिसी को कमाई में छोड़ा पीछे