SSC CHS 2026 Salary: 12वीं पास के लिए 2536 पद, कितनी मिलेगी सैलरी? LDC से DEO तक जानें वेतनमान
SSC CHSL Salary 2026: एसएससी सीएचएसएल 2026 में 12वीं पास के लिए कुल 2536 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जानिए नौकरी मिली तो कितनी सैलरी होगी? LDC, JSA और DEO के वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी। योग्यता आवेदन प्रक्रिया, फीस डिटेल भी पढ़ें।
SSC CHSL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (Combined Higher Secondary) (10+2) लेवल एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में LDC/JSA, DEO और DEO Grade ‘A’ जैसे ग्रुप C पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने फिलहाल करीब 2,536 पदों को टेंटेटिव बताया है, यानी अंतिम रिक्तियों की संख्या बाद में बदली जा सकती है। जानिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू है, कहां-कैसे अप्लाई करें, योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया और पोस्ट वाइज सैलरी समेत जरूरी डिटेल।
SSC CHSL 2026 आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 7 सितंबर 2026 से हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक SSC की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे रखी गई है। अगर फॉर्म में गलती रह जाती है तो आयोग 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन का मौका देगा। टियर-I और टियर-II परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। LDC/JSA और ज्यादातर DEO पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। हालांकि कुछ विभागों में DEO/DEO Grade ‘A’ के लिए साइंस स्ट्रीम में मैथ्स सब्जेक्ट के साथ 12वीं अनिवार्य है। 12वीं का परिणाम भी 7 अक्टूबर 2026 तक घोषित हो जाना चाहिए।
- उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियम के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
₹100 फीस, इन उम्मीदवारों को पूरी छूट
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों के साथ एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पात्र भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 2 साल तक रोज 14 घंटे काम करता रहा कर्मचारी, फिर खुला मैनेजर का ऐसा राज कि उड़ गए होश
सैलरी कितनी मिलेगी?
LDC/JSA पद पे लेवल l-2 में हैं, जिनका वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 है। DEO पद पे लेवल-4 और पे लेवल-5 में आते हैं, जबकि DEO Grade ‘A’ पे लेवल-4 में है। संबंधित वेतनमान क्रमशः ₹25,500-₹81,100 और ₹29,200-₹92,300 हैं। नीचे देखें डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन-
SSC CHSL Recruitment 2026 Notification Direct link
| पद | Pay Level | वेतनमान |
| LDC / JSA | Level-2 | ₹19,900- ₹63,200 |
| DEO | Level-4 | ₹25,500 - ₹81,100 |
| DEO | Level-5 | ₹29,200 - ₹92,300 |
| DEO Grade ‘A’ | Level-4 | ₹25,500 - ₹81,100 |
SSC CHSL परीक्षा में क्या होगा?
SSC CHSL की चयन प्रक्रिया में टियर-I और टियर-II कंप्यूटर आधारित शामिल हैं। टियर- I में अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछें। गलत उत्तर पर 0.50 अंक की मार्क्सिंग भी रहेगी। टियर-II के बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। एलडीसी/जेएसए के लिए टाइपिंग टेस्ट और डीईओ पद के लिए स्किल टेस्ट महत्वपूर्ण चरण है।
SSC CHSL Recruitment 2026 Direct Link to Apply
आवेदन करते समय इस बात का रखें खास ध्यान
- इस बार आवेदन नई SSC वेबसाइट या my SSC मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
- जिन उम्मीदवारों ने पुरानी SSC वेबसाइट पर OTR बनाया था, उन्हें नई वेबसाइट पर दोबारा One-Time Registration (OTR) करना होगा।
- आवेदन में लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी, इसलिए अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।
- SSC ने खुद उम्मीदवारों को आखिरी तारीख के आसपास वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण होने वाली परेशानी से बचने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- नौकरी मांगने पहुंची डेवलपर, स्टार्टअप की वेबसाइट को बताया ‘Disgusting’; फाउंडर का जवाब हुआ वायरल