SSC CHT, स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा की तारीखें हुई घोषित, जानें कब होगी परीक्षा

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 13, 2026, 05:28 AM IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Hindi Translators (CHT) और Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ Examination 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं सितंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी।

Image

SSC CHT, स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा की तारीखें हुई घोषित

SSC Grade C and D Exam 2026 Date OUT: केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Hindi Translators (CHT) और Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ Examination 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने 12 अगस्त 2026 को दोनों परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। दोनों परीक्षाएं सितंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार अपनी तैयारी तेज कर लें, क्योंकि परीक्षा में ज्यादा समय नहीं है। अपनी पढ़ाई की रणनीति में मॉक टेस्ट प्रैक्टिस करना जरूर शामिल करें।

परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

SSC CHT और स्टेनोग्राफर परीक्षा कब होगी?

  • SSC Combined Hindi Translators Examination 2026 का Paper-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBE मोड में 8 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
  • SSC Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ Examination 2026 का कंप्यूटर आधारित एग्जाम 9 सितंबर से 12 सितंबर 2026 के बीच होगा।
  • उम्मीदवारों की परीक्षा किस दिन और किस केंद्र पर होगी, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

एडमिट कार्ड कब और कहां से मिलेगा?

दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। फिलहाल आयोग ने परीक्षा की तारीखें घोषित की हैं। हॉल टिकट उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे। इसलिए इसे डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Admit Card सेक्शन को खोलें। यहां अपनी परीक्षा से संबंधित लिंक चुनें और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड और आयोग के निर्देशों के अनुसार जरूरी पहचान पत्र साथ रखना न भूलें।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article