तरनतारन में जाम बना मुसीबत, अवैध कब्जों से सड़कें संकरी: ब्राह्मण सभा ने SSP से मांगा समाधान, कहा- दरबार साहिब-चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालु परेशान - tarn-taran News

तरनतारन शहर में बढ़ते ट्रैफिक से लोग परेशान हैं। दूसरे शहरों से आने-जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरबार साहिब और जय मां चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है।

.

ट्रैफिक की इस समस्या का मुख्य कारण सड़कों पर अवैध कब्जा है। इसकी वजह से शहर की सड़कें पतली होती जा रही हैं, जिससे गाड़ियों का लंबा जाम लगता है। ज्यादातर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित रहते हैं। वे ट्रैफिक कंट्रोल करने पर ध्यान नहीं देते।

दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारो किए गए कब्जे।

दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारो किए गए कब्जे।

दुकानदारों ने कर रखा अवैध कब्जा

फुटपाथ और मार्केट में दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई लोग अपनी गाड़ियां बिना पार्किंग के सड़कों पर खड़ी करके खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे सड़कें और संकरी हो जाती हैं और लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है।

शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मी कुछ ही चौराहों पर दिखते हैं। ज्यादातर ट्रैफिक खुद ही चलता रहता है। इसकी वजह से शहर में अक्सर सड़क हादसे होते हैं, लोग घायल होते हैं और झगड़े भी होते रहते हैं।

ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद मिलकर फुटपाथ और मार्केट से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाते हैं। लेकिन पुलिस के जाते ही दुकानदार फिर से अपना सामान रखकर कब्जा कर लेते हैं। इससे ट्रैफिक की समस्या वैसी ही बनी रहती है।

जानकारी देते हुए ब्रह्मसभा के अध्यक्ष पवन शर्मा।

जानकारी देते हुए ब्रह्मसभा के अध्यक्ष पवन शर्मा।

ब्राह्मण सभा ने SSP से मांगा समाधान

ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के प्रधान पवन कुमार मुरादपुरिया ने कहा कि तरनतारन शहर में बढ़ता ट्रैफिक चिंता का विषय है। लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं और श्री दरबार साहिब जय मां चिंतपूर्णी मंदिर मे तरनतारन के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम में फंसकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिला के एसएसपी सुरेंद्र लंबा से मांग की कि तरनतारन शहर में बढ़ते ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए सही कदम उठाए जाएं और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके।

ट्रैफिक इंचार्ज बोले- जल्द हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि पुलिस ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश कर रही है और जल्द ही नगर परिषद और ट्रैफिक विभाग की टीमों द्वारा अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।