Stock Market Today 21 September 2026: गिफ्ट निफ्टी की चाल ने बढ़ाई चिंता! आज बाजार में क्या होने वाला है? RVNL समेत ये स्टॉक्स देंगे बड़ी खुशखबरी

Stock Market Today 21 September 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआती संकेत कमजोर मिल रहे हैं। लेकिन ब्रेंड क्रूड की कीमतों में नरमी और घरेलू बाजार में मजबूत निवेश से माहौल संभल सकता है। ऐसे में निवेशकों की नजर Q1 नतीजों के साथ RVNL, Coforge और GR Infra से जुड़ी अहम खबरों पर बनी रहेगी।

Stock Market Today 21 September 2026: गिफ्ट निफ्टी की चाल ने बढ़ाई चिंता! आज बाजार में क्या होने वाला है? RVNL समेत ये स्टॉक्स देंगे बड़ी खुशखबरी

(Stock Market Today 21 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 21, 2026 / 08:54 am IST

Published Date: September 21, 2026 8:48 am IST

HIGHLIGHTS

  • गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी दिखी।
  • ब्रेंट क्रूड की गिरती कीमतों से बाजार को राहत।
  • RVNL को ₹404.88 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला।

नई दिल्ली: Stock Market Today 21 September 2026: आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत से पहले संकेत (Stock Market Today) थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत गिरकर 23,339 के स्तर पर था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बाजार में राहत देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट ने बाजार को सहारा दिया है। जानकारों के मुताबिक, घरेलू लिक्विडिटी मजबूत होने और ट्रेजरी यील्ड में नरमी से बाजार को थोड़ा समर्थन मिल सकता है।

आज इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे

निवेशकों की नजर आज कई कंपनियों के पहली तिमाही यानी Q1 के नतीजों (Stock Market Today) पर भी रहेगी। ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज, ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज, सिम्बायोटेक फार्मालैब और एलीटकॉन इंटरनेशनल आज अपनी तिमाही कमाई जारी करेंगी। इसके अलावा Hy-Tech Engineers के नतीजे सामने आ चुके हैं। कंपनी का मुनाफा 10.9 फीसदी बढ़कर 4.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व 13.4 फीसदी बढ़कर 43.04 करोड़ रुपये हो गया।

RVNL, GR Infra और Welspun पर फोकस

RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 404.88 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। GR Infraprojects को आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट के लिए 7 सितंबर की अपॉइंटेड डेट की जानकारी मिली है। इस परियोजना की लागत 4,262.78 करोड़ रुपये है। वहीं Welspun Enterprises की सब्सिडियरी को अहमदाबाद में 351.24 करोड़ रुपये के दो सीवर रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट मिले हैं।

Lenskart और Refex से जुड़ी बड़ी खबरें

Lenskart Solutions में एक बड़े ब्लॉक डील (Stock Market Today) की खबर है। Platinum Jasmine A 2018 Trust कंपनी के 3 करोड़ तक शेयर बेच सकता है जो करीब 1.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील का साइज 2,047.4 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 682.45 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। वहीं दूसरी ओर Refex Industries को मध्य प्रदेश में 10 लाख मीट्रिक टन पॉन्ड ऐश और फ्लाई ऐश उठाने के लिए 160 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Join Our Whatsapp Group

Coforge, HEG और Mazagon Dock भी फोकस में

Knowledge Marine & Engineering Works को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से 279.33 करोड़ रुपये का तीसरा ग्रीन टग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। HEG की सब्सिडियरी Replus Engitech को Indus Towers से 217.56 करोड़ रुपये का लिथियम-आयन बैटरी बैंक सप्लाई ऑर्डर मिला है। Mazagon Dock Shipbuilders ने आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग क्लस्टर के लिए MoU किया है। वहीं Coforge ने ऑटो सेक्टर के लिए AI आधारित लाइफसाइकल इंटेलिजेंस क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

  • CG Me Barish Kab Hogi: फिर मेहरबान होगा मौसम, लगातार चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
  • Delhi Road Accident: राजधानी में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते मची अफरातफरी, एक साथ चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप 
  • Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  आज शेयर बाजार का रुख कैसा रह सकता है?

उत्तर:  शुरुआती संकेत कमजोर हैं, लेकिन कम क्रूड कीमतों और मजबूत घरेलू लिक्विडिटी से बाजार को सहारा मिल सकता है।

प्रश्न 2:  RVNL के लिए क्या बड़ी खबर है?

उत्तर:  RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे से ₹404.88 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है।

प्रश्न 3:  GR Infraprojects क्यों चर्चा में है?

उत्तर:  कंपनी के ₹4,262.78 करोड़ के आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट की अपॉइंटेड डेट 7 सितंबर तय हुई है।

प्रश्न 4:  Lenskart में क्या हुआ है?

उत्तर:  एक ट्रस्ट ब्लॉक डील के जरिए Lenskart के 3 करोड़ तक शेयर बेच सकता है। इसका फ्लोर प्राइस ₹682.45 प्रति शेयर है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Stock Market Today 21 September 2026: GIFT Nifty's movement raises concerns! What is in store for the market today? These stocks, including RVNL, are set to bring good news.