'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग

Gautam Gambhir Resignation Team India: एक तरफ देश में छात्र आंदोलन चल रहा है, सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है. वहीं अब गौतम गंभीर के इस्तीफे का मामला जोर पकड़ रहा है.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 24 Jul 2026 08:43 PM (IST)

Preferred Sources

before dharmendra pradhan gautam gambhir should resign team india coach position demands fans amid cjp protest student 'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग

गौतम गंभीर को हटाने की उठी मांग

Source : सोशल मीडिया

भारत में पिछले करीब तीन सप्ताह से छात्र आंदोलन जारी है. 24 जुलाई, शुक्रवार के दिन देशभर के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. एक तरफ सीजेपी और प्रदर्शनकारियों की तरफ से लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को टीम इंडिया मैनेजमेंट से हटाने का टॉपिक ट्रेंड में आ गया.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जा रहा है. मगर इस मामले को अब सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय क्रिकेट से जोड़ दिया है. दरअसल टीम इंडिया के सेलेक्शन को लेकर कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर लगातार फैंस के निशाने पर बने हुए हैं. खासतौर पर सीनियर खिलाड़ियों को ड्रॉप करना और युवाओं को नियमित रूप से डेब्यू कैप पकड़ाने के कारण भी भारतीय क्रिकेट फैंस ने नाराजगी व्यक्त की है.

गौतम गंभीर का इस्तीफा

एक सोशल मीडिया यूजर ने गौतम गंभीर की तस्वीर साझा की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा कि धर्मेन्द्र प्रधान से पहले इनका (गंभीर) इस्तीफा करवाओ. यहां गक कि गंभीर को टीम इंडिया का धर्मेन्द्र प्रधान तक कहा गया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि धर्मेन्द्र प्रधान के साथ-साथ गौतम गंभीर को भी अपने कोच पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वीवीएस लक्ष्मण उनसे बेहतर तरीके से टीम को संभाल सकते हैं.

In bhai sab ko resign karvane k liye kaha protest Krna hoga 👀🙆🏻‍♂️

- Gautam Gambhir is the Dharmendra Pradhan of team India 🤬 pic.twitter.com/qSnf026VSV

— CineSports (@SportsCraft381) July 24, 2026

एक व्यक्ति ने तो यह तक कहा कि धर्मेन्द्र प्रधान को बाद में देखेंगे, पहले टीम इंडिया का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए गौतम गंभीर को हटा दिया जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है, उन्हीं में से एक में कहा गया कि धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा और गौतम गंभीर ने क्रिकेट के क्षेत्र में भारत को नुकसान पहुंचाया है.

🚨 Gautam Gambhir should also resign with Dharmendra Pradhan.

Time has over for him, VVS Laxman can handle better than Gambhir. pic.twitter.com/v4itZdYOVD

— A N U J (@Hello_anuj) July 24, 2026

Dharmendra Pradhan ko baad me dekhenge sabse pehle Gautam Gambhir must Resign !!!
Rohit Sharma Zindabad 💪🏻

— SLUGG 🔥 (@chigmaboyy) July 23, 2026

🚨 These are the two BJP politicians who have done the most damage to the country 👇

1. Dharmendra Pradhan 🤡
2. Gautam Gambhir 🤡 pic.twitter.com/YVv8b7R14G

— Sarkari Umpire (@SarkariUmpire) July 24, 2026

यह भी पढ़ें:

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 

पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 24 Jul 2026 08:43 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola