Sunny Deol: बॉलीवुड स्टार नहीं, F1 रेस ड्राइवर बनना चाहते थे सनी देओल! धर्मेंद्र ने क्यों रोका सपना? एक्टर ने किया खुलासा - Haribhoomi

सनी देओल की जिंदगी का एक अनसुना किस्सा सामने आया है। अभिनेता ने KBC में बताया कि फिल्मों में आने से पहले उनका सपना फॉर्मूला 1 रेस ड्राइवर बनने का था, लेकिन धर्मेंद्र ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

Sunny Deol, Dharmendra

सनी देओल बनना चाहते थे F1 रेस ड्राइवर, जानें किस्सा...

  • Published: 15 Aug 2026, 03:11 PM IST
  • Last Updated: 15 Aug 2026, 03:11 PM IST

Sunny Deol: सनी देओल आज बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार हैं। हालांकि उनका सपना बॉलीवुड स्टार बनने का नहीं था।जी हां! सनी देओल ने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अभिनेता ने बताया कि एक समय उनका सपना प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेस ड्राइवर बनने का था। लेकिन उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उनके इस फैसले को लेकर सख्त थे जिसके चलते सनी देओल का ये सपना अधूरा रह गया।

KBC में अमिताभ बच्चन के सामने खोला राज
सनी देओल हाल ही में क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे। उनके साथ ‘बटवारा 1947’ की टीम के सदस्य आमिर खान और प्रीति जिंटा भी मौजूद थे। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सनी देओल से पूछा कि 'हमने सुना है आप एक रेसिंग ड्राइवर होना चाहते हैं? फॉर्मूला 1 वगेराह.."

सनी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- "हां, मुझे ऐसा बहुत शौक था, ड्राइविंग का तो बहुत शौक था, जैसे आप जानते ही हैं, पापा हमारे घर में कहीं भी, कुछ भी ऐसा कुछ करना चाहते हैं, चाहे हम खेल या कुछ भी करना चाहें, उस समय सुरक्षा के कारण...इजाजत नहीं मिलती थी.. इसलिए बीच में ही रह गया।"

सनी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे। उस दौर में वह अपने बच्चों को ऐसे खेल या गतिविधियों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देते थे, जिनमें चोट लगने या जान का खतरा हो सकता था।

रेसिंग का सपना अधूरा, फिल्मों में बनाया अलग मुकाम
हालांकि सनी देओल फॉर्मूला 1 ट्रैक तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान जरूर बनाई। 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने एक्शन हीरो के तौर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

इसके बाद ‘अर्जुन’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘जीत’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को मजबूत किया। सनी देओल ने अपने लंबे फिल्मी सफर में ‘दामिनी’, ‘गदर’, ‘बॉर्डर’ के अलावा ‘दामिनी’, ‘डर’, ‘ये दिल्लगी’, ‘अपने’, ‘सिंह साहब द ग्रेट’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आए थे।