Suryakumar Yadav Statue: सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर बालोद के क्रिकेट प्रेमी ने दिया अनोखा तोहफा, 2 लाख की मूर्ति लेकर पहुंचा मुंबई

Suryakumar Yadav Statue: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के जन्मदिन पर बालोद के एक क्रिकेट प्रेमी ने उन्हें अनोखा तोहफा दिया। बालोद जिले के देवगहन गांव के रहने वाले लोकेंद्र कुमार साहू 2 लाख रुपए की लागत से बनवाई गई सूर्यकुमार यादव की मूर्ति लेकर मुंबई पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Screenshot 2026-09-16 215523

Surya Kumar Yadav की मूर्ति लेकर Balod से Mumbai पहुंचे Fan Lokendra Sahu, क्रिकेटर ने घर बुलाकर की मुलाकात?

Balod के Devgahan गांव के रहने वाले क्रिकेट प्रेमी Lokendra Sahu Surya Kumar Yadav की 2 लाख रुपये की मूर्ति Pickup में लेकर Mumbai पहुंचे। 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव के… pic.twitter.com/xvV9CJpp1F

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 16, 2026

पिकअप में मूर्ति लेकर निकले लोकेंद्र

लोकेंद्र साहू 13 सितंबर को पिकअप वाहन से बालोद से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने इसी पिकअप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की मूर्ति को सुरक्षित तरीके से रखा था। 14 सितंबर को मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने काफी देर तक क्रिकेटर के रहने का ठिकाना तलाशा। शाम को वह पिकअप लेकर उनके घर के सामने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: MP IPS Posting: मध्यप्रदेश पुलिस के 7 सीनियर अधिकारियों की IPS कैडर में नियुक्ति, 2016 बैच मिला, जानें कैसी होगी सीनियरिटी

दो घंटे इंतजार के बाद हुई मुलाकात

लोकेंद्र के मुताबिक, करीब दो घंटे तक वह सूर्यकुमार यादव के घर के बाहर मूर्ति के साथ खड़े रहे। इसकी जानकारी मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने एक कर्मचारी को लोकेंद्र को अंदर बुलाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। क्रिकेटर ने लोकेंद्र की क्रिकेट के प्रति दीवानगी के बारे में भी चर्चा की।

Screenshot 2026-09-16 215519

यह भी पढ़ें: CGPSC 2025 इंटरव्यू स्थगित: 265 पदों के लिए होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार टला, नई तारीख जल्द होगी जारी

गांव आने का दिया भरोसा

बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने लोकेंद्र से कहा कि वह उनके घर जरूर आएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इस दौरान लोकेंद्र द्वारा देवगहन गांव में अपने खर्च से स्थापित की गई क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा के बारे में भी चर्चा हुई। लोकेंद्र ने बताया कि वह सूर्यकुमार यादव से काफी प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: UPI MDR Rules: 15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बदलाव, ₹2,000 से ऊपर के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा MDR, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

शहीद जवानों की प्रतिमाएं भी लगाईं

लोकेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने कृषि कार्य से होने वाली कमाई से करीब 2 लाख रुपए खर्च कर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की मूर्ति बनवाई है। उनके अनुसार, वह सूर्यकुमार यादव द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लोगों के लिए एशिया कप टूर्नामेंट की मैच फीस दान करने से प्रभावित हुए थे। लोकेंद्र ने अपने खेत में विभिन्न हमलों में शहीद 20 जवानों की प्रतिमाएं भी निजी खर्च से स्थापित की हैं। अब वह इन प्रतिमाओं का लोकार्पण सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से करवाना चाहते हैं। 

Screenshot 2026-09-16 215515

यह भी पढ़ें: Rewa:Srinivas Tiwari की 75वीं जयंती पर सेवा संकल्प, पोते ने शुरू किया अभियान,याद की गई सियासी यात्रा