दिवाली के आसपास आएंगी ये दो धाकड़ हाइब्रिड SUV, एक की रेंज 1000 km से भी ज्यादा, लुक भी धाकड़
Sep 08, 2026 06:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारत में दिवाली के आसपास दो नई हाइब्रिड एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें JSW Jetour T2 PHEV और Renault Duster Strong Hybrid शामिल हैं। दोनों को अक्टूबर 2026 या नवंबर 2026 के आसपास बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो
केवल
₹6,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
अगर आप इस दिवाली के आसपास नई Hybrid SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में जल्द ही दो नई हाइब्रिड एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें JSW Jetour T2 PHEV और Renault Duster Strong Hybrid शामिल हैं। दोनों को अक्टूबर 2026 या नवंबर 2026 के आसपास बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Jetour T2 एक बार टैंक फुल और बैटरी पूरी चार्ज होने पर 1000km से ज्यादा तक की रेंज ऑफर कर सकती है। वहीं, डस्टर हाइब्रिड भी तगड़े फीचर्स के साथ आएगी। इसकी टक्कर ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर के हाइब्रिड वेरिएंट से होगी। फिलहाल आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों में कंपनियां क्या कुछ ऑफर करने वाली हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
Jetour T2 में मिलेगा दमदार हाइब्रिड इंजन
JSW Motors भारत में Chery के साथ मिलकर जेटूर T2 का PHEV मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7kWh की बैटरी मिलेगी। यह पूरा सिस्टम मिलकर 381bhp की ताकत और 610Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस SUV में 3-स्पीड हाइब्रिड गियरबॉक्स दिया जाएगा। यह बैटरी मोड में करीब 139km तक चल सकेगी।
वहीं, पेट्रोल और बैटरी दोनों की मदद से इसकी टोटल रेंज 1000km से ज्यादा हो सकती है। यानी लंबे सफर के दौरान बार-बार पेट्रोल भरवाने या चार्जिंग की जरूरत कम पड़ेगी। जेटूर T2 में 15.6-इंच टचस्क्रीन, सोनी का साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS भी दिया जा सकता है।
डस्टर का भी आएगा हाइब्रिड मॉडल
रेनो भी अपनी नई डस्टर का हाइब्रिड मॉडल भारत में लाने की तैयारी कर रही है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलेगी। पेट्रोल इंजन अकेले 109bhp की ताकत देगा, जबकि पूरा हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 160bhp की ताकत और 172Nm का टॉर्क ऑफर करेगा। डस्टर हाइब्रिड में मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और आगे के व्हील्स को पावर देने वाला सिस्टम मिलेगा। इसके बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इसमें हाइब्रिड की पहचान के लिए कुछ छोटे बदलाव किए जा सकते हैं।
Grand Vitara और Hyryder से होगी टक्कर
डस्टर हाइब्रिड की सीधी टक्कर ग्रैंड विटारा हाइब्रिड और टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड से होगी। इसके अलावा आने वाले समय में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस के हाइब्रिड मॉडल से भी इसे टक्कर मिल सकती हैे। ऐसे में भारतीय बाजार में Hybrid SUVs के बीच मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।
