भारत में लॉन्च हुई किआ यह नई बाहुबली SUV, फॉर्च्यूनर से होगी टक्कर; शुरुआती कीमत बस इतनी

Sep 04, 2026 02:09 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

किआ ने अपनी नई और प्रीमियम 3-रो एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी पावरफुल डीजल और मॉडर्न स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ उतारी गई है।

kia sorento launched in india at rs 27-99 lakh check features engine mileage

किआ सोरेंटो लॉन्च भारत

Kia Sportage

केवल

₹32,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

किआ इंडिया ने ऑफिशियली अपनी नई और प्रीमियम 3-रो एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी पावरफुल डीजल और मॉडर्न स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ उतारी गई है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों तरह का सीटिंग ऑप्शन दिया गया है। इसके टॉप-वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और अलग-अलग टेरेन मोड्स भी मिलते हैं। कंपनी ने भारतीय मार्केट में कार की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये रखी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

यहां देखें वैरिएंट वाइज कीमत

किआ सोरेंटो को 27.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 40.39 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप डीजल वैरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 27.99 लाख रुपये से शुरू होकर 38.89 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट्स की रेंज 29.49 लाख रुपये से लेकर 40.39 लाख रुपये तक रखी गई है।

kia sorento launched in india at rs 27-99 lakh

कुछ ऐसा है कार का डाइमेंशन

नई किआ सोरेंटो की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी, ऊंचाई 1,785 मिमी और इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी रखा गया है। इसके फ्रंट में किआ की सिग्नेचर 'टाइगर नोज़' ग्रिल, वर्टिकल स्टाइल वाले प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और प्रोग्रेसिव टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। कार के साइड में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स दिए गए हैं। वहीं, पिछले हिस्से में रूफ स्पॉइलर, छिपे हुए रियर वाइपर और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं।

दमदार है कार का पावरट्रेन

पावर और परफॉर्मेंस के मामले में नई सोरेंटो में ग्राहकों को दो दमदार इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका 2,151cc डीजल इंजन 193bhp की जबरदस्त पावर और 442Nm का भारी टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ, इसका 1,598cc स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 180bhp की पावर देता है, जिसे 65 PS की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह कुल मिलाकर 265 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ऑफ-रोडिंग के लिए कार के टॉप HTX ट्रिम में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को स्टैंडर्ड के रूप में शामिल किया गया है।

बेस ट्रिम में ही हाई-टेक फीचर्स

कार के केबिन को बेहद हाई-टेक, लग्जरी और आरामदायक फीचर्स से लैस किया गया है। इसके बेस मॉडल HTE में ही 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 10-वे पावर ड्राइवर सीट और 18-इंच अलॉय व्हील्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मिड ट्रिम HTK में डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन्स, 12-स्पीकर वाला बोस (Bose) का साउंड सिस्टम, 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर और पैनोरमिक सनरूफ जुड़ जाते हैं।

काफी प्रीमियम है HTX वैरिएंट

दूसरी ओर किआ सोरंटो के सबसे प्रीमियम HTX वैरिएंट में जनरेटिव AI असिस्टेंट, डिजिटल की 2.0, एर्गो मोशन ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, कार के केबिन में सामने और दूसरी पंक्ति के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, विंडशील्ड हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल IRVM, और रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी भी है दमदार

सेफ्टी के मोर्चे पर भी किआ सोरेंटो में कोई समझौता नहीं किया गया है। बेस वेरिएंट HTE से ही इसमें 7-एयरबैग्स के साथ 26 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। जबकि टॉप वैरिएंट HTX में 10 एयरबैग्स और 28 सेफ्टी फीचर्स की सुरक्षा दी गई है। इस एसयूवी में मॉडर्न लेवल 2+ ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कार में पांच रडार, नेविगेशन पर आधारित क्रूज़ कंट्रोल, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, फ्रंट और रियर डैशकैम और दूसरी व तीसरी पंक्ति के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं।