लपक लो डील! महिंद्रा की इस धाकड़ SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट; 30 सितंबर तक मौका

Sep 12, 2026 05:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा बोलेरो नियो और नियो प्लस पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है।

mahindra bolero neo and neo plus discount and benefit offers september 2026

महिंद्रा बोलेरो नियो एंड नियो प्लस डिस्काउंट सितंबर 2026

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा बोलेरो नियो और नियो प्लस पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। ग्राइक इस दौरान बोलेरो नियो पर अधिकतम 10,000 रुपये और नियो प्लस पर 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Kia Carens

₹ 11.02 - 12.88 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

कुछ ऐसी है डिजाइन

अगर महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की बात करें तो यह भारतीय मार्केट में एक मजबूत 9-सीटर एसयूवी के रूप में जानी जाती है। यह कार खास तौर पर उन बड़े परिवारों और कमर्शियल ड्राइवरों के लिए डिजाइन की गई है, जिन्हें ज्यादा जगह और मजबूत बनावट की जरूरत होती है। इसका एक्सटीरियर डिजाइन क्लासिक बोलेरो के मस्कुलर लुक को मॉडर्न बोल्ड ग्रिल, क्रोम फिनिशिंग और स्लीक हेडलाइट्स के साथ जोड़ता है।

दमदार है कार का पावरट्रेन

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। यह पॉवरफुल इंजन लगभग 118bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के कारण भारी वजन ले जाते समय या चढ़ाई वाले रास्तों पर यह कार शानदार ग्रिप और पुलिंग पावर प्रदान करती है।

धांसू हैं कार के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो 9-सीटर लेआउट में पीछे की तरफ साइड-फेसिंग जंप सीट्स मिलती हैं। इंटीरियर में 9-इंच (22.86 सेमी) का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पावर विंडोज और सभी रो के लिए पावरफुल एसी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), रियर पार्किंग सेंसर और आइसोफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इतना है एसयूवी का माइलेज

माइलेज और कीमत के मामले में भी यह काफी संतुलित है। इतनी बड़ी और दमदार एसयूवी होने के बावजूद यह लगभग 14 से 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। भारतीय मार्केट में महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की एक्स-शोरूम कीमत P4 बेस मॉडल के लिए 11.39 लाख से शुरू होकर P10 टॉप मॉडल के लिए 12.49 लाख रुपये तक जाती है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ यह बजट 9-सीटर सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन है।