नेक्सन, पंच या क्रेटा नहीं, बल्कि इस इलेक्ट्रिक SUV पर फिदा हुए विदेशी ग्राहक; सिंगल चार्ज पर 543km रेंज
Aug 26, 2026 06:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

2026 के Q2 (अप्रैल से जून) के दौरान इसकी 15,210 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। इस तरह के देश के विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट होने वाली नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार भी बन गई। इसकी डिमांड के सामने हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा नेक्सन EV, टाटा पंच EV जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए।

इस इलेक्ट्रिक SUV पर फिदा हुए विदेशी ग्राहक
केवल
₹21,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भले ही इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में देर से एंट्री की, लेकिन उसकी ई-विटारा SUV का जादू चलने लगा है। दरअसल, भारतीय बाजार के साथ इस इलेक्ट्रिक SUV की विदेशी बाजारों में भी जमकर डिमांड है। 2026 के Q2 (अप्रैल से जून) के दौरान इसकी 15,210 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। इस तरह के देश के विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट होने वाली नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार भी बन गई। इसकी डिमांड के सामने हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा नेक्सन EV, टाटा पंच EV जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। वहीं, ओवरऑल एक्सपोर्ट कारों की लिस्ट में ये मारुति फ्रोंक्स (23,803 यूनिट) और मारुति जिम्नी (21,840 यूनिट) के बाद ये तीसरे नंबर पर रही।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध
इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। इसमें 49kWh और 61kWh शामिल है। छोटा बैटरी पैक एंट्री-लेवल डेल्टा ट्रिम के साथ उपलब्ध है। इसमें 144hp/193Nm फ्रंट-एक्सल-माउंटेड (FWD) इलेक्ट्रिक मोटर है। वहीं, जेटा और अल्फा ट्रिम बड़े 61kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध हैं जो ज्यादा पावरफुल 174hp/193Nm इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। 49kWh बैटरी के साथ 440km की रेंज और 61kWh बैटरी के साथ 543km तक रेंज देती है।
इसे 6 मोनोटोन और 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसके सभी 10 कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आर्कटिक व्हाइट, ब्लूइश ब्लैक, ग्रैंडियर ग्रे, लैंड ब्रीज, ऑपुलेंट रेड और स्प्लेंडिड सिल्वर जैसे मोनोटोन ऑप्शन शामिल हैं। नेक्सा ब्लू और ब्लूइश ब्लैक कलर्स को छोड़कर, बाकी सभी कलर्स डुअल-टोन रूफ के साथ आते हैं।
मारुति ई-विटारा वैरिएंट वाइज फीचर्स
1. मारुति ई-विटारा डेल्टा वैरिएंट (बैटरी पैक: 49kWh)
10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
4 स्पीकर
रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
PM2.5 एयर फिल्टर
ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्नो ड्राइव मोड
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल: लो, मीडियम, हाई
7 एयरबैग
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM)
टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB)
हिल होल्ड कंट्रोल
EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
40:20:40 स्प्लिट के साथ रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीटें
कीलेस एंट्री
पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs)
माउंटेड बटन के साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील
फ्रंट और रियर सीट टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
12V चार्जिंग सॉकेट आगे के पैसेंजर
लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
फ्रंट डोर पर सॉफ्ट-टच ट्रिम
फ्रंट पैसेंजर सीटबैक पॉकेट
स्टोरेज स्पेस के साथ आगे का सेंटर आर्मरेस्ट
आगे और पीछे के सेंटर आर्मरेस्ट में कप होल्डर
ग्लव बॉक्स, केबिन, बूट, आगे के फुटवेल में LED लाइट
फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटो LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL)
LED फॉग लैंप
LED टेल-लाइट
एयरोडायनामिक इन्सर्ट के साथ 18-इंच के एलॉय व्हील
रूफ पर लगा स्पॉइलर
शार्क-फिन एंटीना
डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर
ऑटोमैटिक वाइपर
2. मारुति ई-विटारा जेटा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
डेल्टा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
वायरलेस फोन चार्जर
रियर पार्किंग कैमरा
पार्सल ट्रे
3. मारुति ई-विटारा अल्फा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
जेटा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
लेवल 2 ADAS
360-डिग्री कैमरा
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
फिक्स्ड ग्लास पैन ऑन रूफ
8-स्पीकर्स इनफिनिटी साउंड सिस्टम के साथ सबवूफर
सेमी-लेदरेट सीट अपहोस्ट्री
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंHindi Newsऑटो न्यूज़नेक्सन, पंच या क्रेटा नहीं, बल्कि इस इलेक्ट्रिक SUV पर फिदा हुए विदेशी ग्राहक
See Less
