Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा
Swami Ramdev Health Tips: सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होने पर लोग पेनकिलर्स खा लेते हैं. ये दवाएं तुरंत असर तो दिखाती है लेकिन बीमारी की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती है. बाबा रामदेव के इस उपाय से दर्द से छुटकरा तुरंत मिल जाता है. आइए जानते हैं उपाय.
Published byNamrata Mohanty
Swami Ramdev Health Tips: सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होने पर लोग पेनकिलर्स खा लेते हैं. ये दवाएं तुरंत असर तो दिखाती है लेकिन बीमारी की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती है. बाबा रामदेव के इस उपाय से दर्द से छुटकरा तुरंत मिल जाता है. आइए जानते हैं उपाय.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/swami-ramdev-health-tips-2026-08-15-12-33-34.jpg)
Swami Ramdev Health Tips Photograph: (ai generated)
Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन एक आम समस्या है. इसमें मरीज को अचानक सिर में बहुत तेज दर्द होता है. माइग्रेन का दर्द तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और पर्याप्त नींद न लेने से होता है. आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के साथ यह परेशानी बहुत आम हो गई है. अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित है तो निश्चित ही आप भी कोई न कोई दवा खाते होंगे. कुछ लोगों को तो दर्द इतना ज्यादा होता है कि उन्हें पेन रिलिविंग इंजेक्शन भी लगवाने पड़ते हैं. माइग्रेन का दर्द दुनियाभर के कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. माइग्रेन पेन में सिर के टेंपल पार्ट और माथे में तेज दर्द होता है. साथ ही, कैविटी और चीकबोन्स में भी माइग्रेन का पेन फील होता है. स्वामी रामदेव से जानिए इसे कम करने का घरेलू और असरदार नुस्खा.
स्वामी रामदेव ने कौन सा नुस्खा बताया?
स्वामी रामदेव ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस चैनल पर वे लगातार हेल्थ रिलेटेड टॉपिक्स पर वीडियोज शेयर करते रहते हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि माइग्रेन की समस्या से राहत पाने का आसान और घरेलू उपाय बताया है, जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके लिए आपको दूध-जलेबी खानी है. आपको गाय के शुद्ध देसी घी से जलेबी बनानी है और गाय का दूध पीना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय
कैसे बनेगी ये जलेबियां?
स्वामी रामदेव बताते हैं कि जलेबी बनाने के लिए आपको मैदे में बेसन और पनीर मिलाकर बैटर तैयार करना होगा. अब जलेबियों को शुद्ध देसी घी में बनाएं और चाशनी के लिए चीनी की जगह देसी खांड का इस्तेमाल करें. अब गर्म-गर्म इन जलेबियों को 1 गिलास गाय के दूध के साथ खाएं. ये दोनों चीजें साथ मिलकर एक औषधि की तरह बन जाती है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि बच्चों को भी रोजाना इस कॉम्बिनेशन को खिलाने से उनकी शारीरिक ग्रोथ अच्छी होती है और वह पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं.
दूध-जलेबी खाने के फायदे
- दूध-जलेबी खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है.
- जो लोग बहुत कमजोर और दुबले-पतले हैं उन्हें इसे रोजाना खाना चाहिए. ऐसा करने से उनका वजन बढ़ता है.
- माइग्रेन और सिरदर्द में राहत पाने के लिए इसे खाना चाहिए.
- सर्दी-जुकाम से बचाव करने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन का सेवन करना चाहिए.
- तनाव कम करने के लि भी इसका सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.