Swapna Shastra: रात में दिखे ये 5 चीजें तो चमक सकती है किस्मत

Swapna Shastra: सनातन धर्म में रात को नींद में देखे जाने वाले सपनों से मिलने वाले संकेतों को महत्व दिया गया है.स्वप्न शास्त्र में सपनों के संकेतों का उल्लेख मिलता है. सपने में कुछ चीजों का दिखाई देना शुभ और आने वाले समय के लिए पूर्व संकेत हो सकता है. क्या आप जानते हैं कि सपने में किन 5 चीजों का दिखाई देना शुभ माना गया है और इनके क्या संकेत हो सकते हैं?

सपने में सफेद गाय या दूध देखना: खुशहाली का संकेत

सपने में सफेद गाय या दूध देखना शुभ माना गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय को देखना शुभ संकेत है. चूंकि, गाय में सभी-देवताओं का वास माना गया है. इसलिए ऐसी मान्यता है कि सपने में गाय को देखने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

सपने में कमल का फूल देखना: धन को लेकर खास संकेत

कमल का फूल धन की देवी मां लक्ष्मी का आसन है. मान्यता है कि यह फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है. सपने में कमल का फूल देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आने वाले समय में देवी लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.

सपने में शिवलिंग देखना: भगवान शिव की कृपा का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिवलिंग को देखना शुभ है. यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में कोई बड़ा काम पूरा होगा. इसके साथ ही यह स्वप्न इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

सपने में मां दुर्गा को देखना: कष्ट दूर होने का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा को हंसते हुए देखना शुभ संकेत है. यह स्वप्न इस बात का संकेत हो सकता है कि मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन के कष्ट दूर होने वाले हैं. इसके अलावा यह स्वप्न इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आवश्यक कार्यों में सफलता मिलेगी.

पूर्वज को खुश देखना: खुशहाली और वंश वृद्धि का संकेत

सपने में पितृ देव यानी पूर्वज को देखना अत्यंत शुभ संकेत माना गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पूर्वजों को खुश देखना इस बात संकेत है कि आपका जीवन समृद्ध और खुशहाल होने वाला है. साथ ही वंश में वृद्धि होने वाली है. सपने में पूर्वज का खुश नजर आना कष्टों के अंत होने का संकेत है.

सपना (दृश्य)स्वप्न शास्त्र के अनुसार संकेत
सफेद गाय या दूधसुख-समृद्धि और खुशहाली
कमल का फूलआर्थिक स्थिति में सुधार
शिवलिंगअटके काम पूरे होना और शिव कृपा
हंसती हुई मां दुर्गाकष्ट दूर होना और सफलता
खुश पूर्वजसमृद्ध जीवन और वंश वृद्धि

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित हैं. प्रभात खबर इनकी सत्यता या वैज्ञानिकता का दावा नहीं करता है.