Swatantrata Diwas ki Shubhkamnaye 2026: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी और दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं
लाइफस्टाइल
- Authored by: गुलशन कुमार
- Updated Aug 14, 2026, 07:47 PM IST
swatantrata diwas ki hardik shubhkamnaye in hindi Text, Quotes: इस 15 अगस्त 2026 के खास मौके पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे शुभकामना संदेश। इन शुभकामना संदेशों के जरिए दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ आजादी का जश्न मनाएं...
![]()
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 2026
Swatantrata Diwas ki Shubhkamnaye 2026: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करने और तिरंगे के सम्मान में गर्व से सिर उठाने का अवसर है। स्वतंत्रता दिवस पर हर तरफ देशभक्ति के रंग नजर आते हैं। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, घरों में तिरंगा लहराता है और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को कुछ अलग अंदाज में Independence Day Wishes in Hindi 2026 भेजना चाहते हैं, तो ये देशभक्ति भरी शायरियां आपके संदेश को खास बना सकती हैं।
Swatantrata Diwas ki Shubhkamnaye 2026 - स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश
1.
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है,
इस मिट्टी पर मर मिटना ही सच्चा सम्मान है।
वीरों की कुर्बानी को दिल से करें सलाम,
हर हिंदुस्तानी को स्वतंत्रता दिवस का पैगाम।
2.
न धर्म, न जात, हिंदुस्तान से पहचान है,
तिरंगे के नीचे हर दिल एक समान है।
मिलकर देश की तरक्की का सपना सजाएं,
स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साथ मनाएं।
3.
जिन वीरों ने हंसकर देश के लिए जान गंवाई,
उनकी वजह से हमने आजादी की सांस पाई।
उन शहीदों को दिल से बार-बार नमन,
जय हिंद के साथ करें आजादी का अभिनंदन।
4.
लहराता रहे तिरंगा यूं ही आसमान में,
भारत का नाम चमके सारे जहान में।
देश की मिट्टी का मान हमेशा बढ़ाते रहें,
मिलकर हिंदुस्तान को और आगे ले जाते रहें।
5.
आजादी का ये पर्व खुशियां लेकर आए,
हर भारतीय के दिल में नया जोश जगाए।
शहीदों के सपनों का भारत हम बनाएं,
मिलकर देश की शान को और बढ़ाएं।

Happy Independence Day 2026
दोस्तों और परिवार को भेजें शुभकामना संदेश
6.
माटी की खुशबू दिल में बसाए रखना,
तिरंगे का सम्मान हमेशा बनाए रखना।
देश के लिए कुछ करने का जज्बा दिल में जगाए रखना,
स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दिल से सजाए रखना।
7.
देशभक्ति की रोशनी हर दिल में जलती रहे,
भारत की धरती हमेशा खुशियों से खिलती रहे।
तिरंगे की आन कभी कम न होने पाए,
मेरा भारत हर दिन नई ऊंचाइयां पाए।
8.
वतन की मिट्टी से हमें प्यार रहे,
तिरंगे का हमेशा दिल में सम्मान रहे।
भारत मां का सिर सदा ऊंचा रहे,
हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान रहे।
9.
आजादी की कीमत शहीदों ने बताई है,
तब जाकर देश ने ये खुशियां पाई हैं।
उनके बलिदान को कभी भूल न जाना,
हर साल दिल से स्वतंत्रता दिवस मनाना।
10.
हिंदुस्तान की धरती पर जन्म हमारा प्यारा है,
तिरंगा ही हमारी पहचान और सहारा है।
देश की खातिर हर कदम आगे बढ़ाएंगे,
भारत का नाम दुनिया में और चमकाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश
सोशल मीडिया के लिए शुभकामना संदेश
11. इस पावन अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करें और भारत की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
12. तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रहे और हमारा देश विकास, शांति और खुशहाली के नए मुकाम हासिल करता रहे।
15 अगस्त की ढेरों शुभकामनाएं!
13. आजादी के इस गौरवपूर्ण पर्व पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
14. स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। आइए, देश की प्रगति में अपना योगदान देने और एक बेहतर भारत बनाने का संकल्प लें।
जय हिंद!
15. तिरंगे की आन, बान और शान हमेशा बनी रहे। भारत की एकता और विविधता यूं ही दुनिया के लिए मिसाल बनती रहे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।
आजादी की शुभकामनाओं के साथ भेजें दिल की बात
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ एक औपचारिक संदेश नहीं हैं। इन छोटी-सी शायरियों के जरिए हम अपने भीतर छिपे देशप्रेम को शब्द दे सकते हैं। इस दिन उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को याद करना भी जरूरी है, जिनके संघर्ष और बलिदान ने देश की आजादी और सुरक्षा को मजबूत किया।
![]()
गुलशन कुमारauthor
गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Lifestyle
End of Article