रोहित-मिलर सब छूटे पीछे, अभिषेक शर्मा बने T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर देश के खिलाड़ी
Abhishek Sharma Century: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक शर्मा अब टी-20I क्रिकेट में पूर्ण सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा, सिकंदर रजा और फिन एलन सभी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
अभिषेक शर्मा बने T20I इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विस्फोटक पारी खेल वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टी20 इंटरनेशनल में अब टेस्ट खेलने वाले (पूर्ण सदस्य) देशों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. अभिषेक ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जो पारी खेली उसे क्रिकेट फैंस और वो खुद नहीं भूल पाएंगे.
अभिषेक ने एक साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक जड़ रोहित शर्मा और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा अब T20 इंटरनेशनल में पूर्ण सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं ओवरऑल की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अभिषेक तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है.
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर्स खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा - भारत (30 गेंद)
फिन एलन - न्यूजीलैंड (33 गेंद)
सिकंदर रजा - जिम्बाब्वे (33 गेंद)
डेविड मिलर - दक्षिण अफ्रीका (35 गेंद)
रोहित शर्मा - भारत (35 गेंद)
30 BALLS. 100 RUNS. ABSOLUTE MAYHEM!!! 🤯🔥
Abhishek Sharma has smashed the fastest century among Full Members in T20I cricket! 🦾 pic.twitter.com/H5tKKu6Zdf
— Cricinfo (@cricinfo) September 17, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
साहिल चौहान - एस्टोनिया (27 गेंद)
मुहम्मद फहाद - तुर्की (29 गेंद)
अभिषेक शर्मा - भारत, (30 गेंद)
यान निकोल लॉफ्टी-ईटन - नामीबिया (33 गेंद)
सिकंदर रज़ा - जिम्बाब्वे (33 गेंद)
फिन एलन - न्यूजीलैंड (33 गेंद)
कुशल मल्ला - नेपाल (34 गेंद)
डेविड मिलर - दक्षिण अफ्रीका (35 गेंद)
रोहित शर्मा - भारत (35 गेंद)
सुदेश विक्रमासेकरा - चेक गणराज्य (35 गेंद)
कुशल भुरतेल - नेपाल (35 गेंद)
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा ने खेली 108 रनों की विस्फोटक पारी
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों पर 108 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौका और 11 छक्का निकला है. अपनी इस पारी के दम पर अभिषेक शर्मा ने और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा है. जबकि विराट कोहली की भी बराबरी की है.
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बने
अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 4 रन बनाते ही एक द्विपक्षीय सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शिवम दुबे (124 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा. साथ ही, मैच के पहले ओवर में छक्का जड़कर वे अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी के आरोपों में घिरे मोहम्मद रिजवान, 'फिक्सिंग' मामले में लाहौर हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, करियर पर लटकी तलवार