T20 लीग इतिहास में सबसे तेज शतक, IPL के खाते में वर्ल्ड रिकॉर्ड; BBL और CPL से आगे PSL

Sep 07, 2026 11:12 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Fastest Century in T20 Leagues: टी20 लीग इतिहास में सबसे तेज शतक की टॉप 10 लिस्ट में आईपीएल शीर्ष पर काबिज है। वहीं, बीबीएल और सीपीएल से आगे पीएसएल है। पीएसएल का आयोजन में होता है।

Fastest Century in T20 Leagues

क्रिस गेल, दासुन शनाका और उस्मान खान

दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का क्रेज है। अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने यहां टी20 लीग का आयोजन करते हैं। फिलहाल, कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का 14वां सीजन जारी है, जिसका आयोजक क्रिकेट वेस्टइंडीज है। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दसुन शनाका ने हाल ही में सीपीएल में सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के लिए ऐतिहासिक कारनामा किया। उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 43 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल हैं। शनाका ने 39 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। यह सीपीएल का सबसे तेज शतक है। चलिए, आपको T20 लीग इतिहास में टॉप 10 सबसे तेज शतक के बारे में बताते हैं।

IPL के खाते में वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 लीग इतिहास में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खाते में हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। गेल तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में थे। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 66 गेंदो में 13 चौकों और 7 छक्कों के दम पर नाबाद 175 रन बटोरे। यह टी20 क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। वेस्टइंडीड के निकोलस पूरन ने अमेरिका में आयोजित होने वाली मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में 31 गेंदों में शतक जमाया था। उन्होंने 2026 सीजन में एमआई न्यूयॉर्क की ओर से वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ऐसा किया। पूरन ने 33 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और 13 छक्के हैं।

BBL और CPL से आगे PSL

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) तीसरे नंबर पर है। उस्मान खान ने पीएसएल 2023 में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए 36 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के सामने 43 गेंदों में 12 चौकों और9 चौको के जरिए 120 रन जोड़े। शनाका के तूफानी शतक के बाद सीपीएल चौथे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) पांचवें पायदान पर है। क्रेग सिमंस ने पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से 2014 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक लगाया था। उन्होंने 41 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। सिमंस ने आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए। मिचेल ओवेन ने भी बीबीएल में 39 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 2025 में होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से सिडनी थंडर के विरुद्ध 42 गेंदों में 108 रन बटोरे, जिसमें 6 चौके और 11 सिक्स हैं।

T20 लीग में सबसे तेज शतक

आईपीएल - क्रिस गेल (30 गेंद)

एमएलसी - निकोलस पूरन (31 गेंद)

पीएसएल - उस्मान खान (36 गेंद)

सीपीएल - दसुन शनाका (39 गेंद)

बीबीएल - क्रेग सिमंस/मिचेल ओवेन (39 गेंद)

बीपीएल - अहमद शहजाद (40 गेंद)

द हंड्रेड - हैरी ब्रूक (41 गेंद)

एसए20 - विल जैक्स (41 गेंद)

एलपीएल - राइली रोसौ (44 गेंद)

आईएलटी20 - टॉम बैंटन (52 गेंद)

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें