भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल तय, 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे - India TV Hindi

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है। सोमवार (10 अगस्त) को जारी एक बयान में ACB ने बताया कि ये मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इन तारीखों पर अपनी सहमति दे दी है।

भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से होगा शुरू

क्रिकबज के पास उपलब्ध पत्र के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ नसीब खान ने अपने व्यावसायिक सहयोगियों को लिखा है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की है कि इन तारीखों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भी सहमति मिल चुकी है और इन मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी।

भारत का बांग्लादेश दौरा हो सकता है रद्द

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब लगभग नामुमकिन लग रहा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) 1 से 13 सितंबर के दौरान 6 मैच कराना चाहता था, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज का एक मैच इसी समय के बीच पड़ रहा है। अब मैचों में सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा है, इसलिए जब तक सरकार की तरफ से कोई अचानक बड़ा फैसला न आ जाए तब तक इस दौरे को रद्द ही मान लेना चाहिए।

अफगानिस्तान बोर्ड ने बीसीसीआई को लिखा लेटर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आगे कहा कि हालांकि अभी अधिकारियों की तरफ से इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन बोर्ड 'भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026' की तारीखों और स्टेडियम की पक्की जानकारी देने के लिए यह चिट्ठी भेज रहा है। इसके साथ ही, मैचों के टेलीकास्ट और मीडिया राइट्स वाली कंपनियां अब इस शेड्यूल को ध्यान में रखकर अपनी आगे की तैयारी, ब्रॉडकास्टिंग के इंतजाम, प्रमोशन और बाकी सारी चीजों की प्लानिंग शुरू कर सकती हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 13 सितंबर
  • दूसरा टी20: 15 सितंबर
  • तीसरा टी20: 17 सितंबर

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027 से फिलहाल बाहर हुई वेस्टइंडीज, लेकिन अभी भी बचा एंट्री का एक रास्ता

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के लिए शुरू की जोरदार तैयारी, सिर्फ डिफेंस पर कर रहे हैं फोकस

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।