Taapsee vs Kangana: तापसी पन्नी ने कंगना रनौत पर किया पलटवार? एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट में ऐसा क्या लिखा
Aug 23, 2026 05:26 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच वार-पलटवार जारी है। तापसी पन्नू ने एक इवेंट के दौरान कंगना की परवरिश पर सवाल उठाया, जिसके बाद कंगना ने तापसी के माता-पिता को लेकर कमेंट किया। अब तापसी ने एक और पोस्ट किया है जिसे लोग कंगना रनौत से जोड़कर देख रहे हैं।

तापसी ने क्रिप्टिक पोस्ट से किस पर साधा निशाना?
बीजेपी एमपी और एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बीच एक बार फिर विवाद हो गया है। कंगना संग सात साल पुराने विवाद को लेकर तापसी पन्नू से सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्या अब उनके और कंगना के रिश्ते सुधर गए हैं? इसका जवाब देते हुए तापसी ने कहा था कि कंगना का नजरिया दिखाता है कि कौन कहां से आता है? कंगना को तापसी की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में तापसी को सस्ती कॉपी और उनकी फिल्म को बी-ग्रेड बताया। इतना ही नहीं, कंगना ने उनके माता-पिता को लेकर कहा कि आपने ओरिजनल को जन्म क्यों नहीं दिया?
तापसी ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
कंगना के जवाब के बाद अब तापसी पन्नू ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- साबित होता है। (हेंस, प्रूवड)। तापसी ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे कंगना को तापसी का जवाब मान रहे हैं।
तापसी ने कंगना के बारे में क्या कहा था?
तापसी पन्नू ने इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में कहा था, “मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। वह अपने नजरिए पर कायम हैं। मुझे लगता है कि यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है।”
कंगना ने तापसी को क्या दिया था जवाब?
तापसी के बयान पर कंगना भड़क गईं और उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। मैं कभी किसी बहस में किसी के माता-पिता को नहीं घसीटती, लेकिन आज मैं उसके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वो मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर पाए? ऐसी सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों के लिए सच में दुख होता है।”
2019 में शुरू हुआ था कंगना और तापसी का विवाद
बता दें, कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच सबसे पहले विवाद साल 2019 में हुआ था। उस साल कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है रिलीज हुई थी। तापसी ने ट्रेलर की तारीफ तो की थी, लेकिन उसमें कंगना का नाम नहीं लिया था। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने तापसी को ‘कंगना की सस्ती कॉपी’ कहकर बुलाया था। कंगना की बहन के इस बयान की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हुई थी। इसके बाद साल 2020 में कंगना रनौत ने नेपोटिज्म और बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को लेकर बात करते हुए तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस और जरूरतमंद आउटसाइर बुलाया था।
