Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत में हलचल, 9 सितंबर को TVK की बड़ी बैठक
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सत्ताधारी मोर्चे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने 9 सितंबर को अपने सारे साथी दलों की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इसी दिन सरकार को बाहर और भीतर से समर्थन दे रहे दलों के गठजोड़ को लेकर कोई नया ऐलान हो सकता है. ऐसी अटकलें हैं कि विजय इस दिन किसी नए गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं.
TVK के इस बैठक के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि आखिर यह बैठक क्यों बुलाई गई, इसमें कौन-कौन शामिल होगा और इसका राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा. आइए पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु की सत्ता में हुए कुछ घटनाक्रर्मों को सिलसिलेवार समझते हैं।
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026
टीवीके को गठबंधन को औपचारिक रूप देने की जरूरत क्यों महसूस हुई?
राज्य विधानसभा में टीवीके अकेले दम पर बहुमत के आंकड़े से दूर है, इसलिए अन्य पार्टियों की मदद से सरकार बनाई है. मुख्यमंत्री विजय कई दलों के सहयोग पर निर्भर है. पार्टी अब इसी गठबंधन को एक स्पष्ट राजनीतिक पहचान देना चाहती है.
क्या तमिलनाडु में इस तरह की कोशिश पहली बार हो रही है?
नहीं, तमिलनाडु में ऐसा कई बार हो चुका है. बता दें इससे पहले 1 जुलाई को कोवलम के एक निजी होटल में विजय की अगुवाई में एक बैठक हो चुकी है जिसमें कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने हिस्सा लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस बैठक का मकसद सरकार को समर्थन देने वाले दलों की मौजूदा अनौपचारिक व्यवस्था को एक बड़े और संगठित राजनीतिक मोर्चे में बदलना था, जिसमें साझा नाम रखने, समन्वय समिति गठित करने और साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने जैसे बिंदुओं पर बात हुई थी.
टीवीके के साथ सरकार बनाने में कौन-कौन?
इस बार टीवीके ने वामपंथी दलों को भी साथ लाने की कोशिश की है जो पहली बैठक से दूर रहे थे. इसके अलावा एमडीएमके के वाइको ने खुद बताया है कि उन्हें मुख्यमंत्री का निमंत्रण मिल चुका है और उनकी पार्टी बैठक में शरीक होगी. दूसरी तरफ सीपीआई नेता वीरपांडियन ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि पार्टी पहले अपने भीतर इस पर मंथन करेगी और फिर उसके बाद ही कोई फैसला लेगी.
Chennai: Tamil Nadu BJP President Nainar Nagendran says, "...CM should answer on law and order, claiming over 400 rape incidents have taken place in Tamil Nadu, including many minor children being sexually assaulted...
On TVK's 'Vijay for PM' pitch, he says, "It is the strangest… pic.twitter.com/u5Msbuuxqa
— ANI (@ANI) September 5, 2026
टीवीके की बैठक के बाद क्या-क्या तय हो सकता है?
राजनीतिक जानकारों की मानें तो 9 सितंबर की बैठक से गठबंधन की बुनियादी बनावट, नेतृत्व का ढांचा और आगे की संगठनात्मक रणनीति साफ हो सकती है. सबसे अहम यह कि इसी मौके पर गठबंधन को एक तय नाम मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है, जिससे सरकार चला रहे इस मोर्चे की एक स्पष्ट पहचान बन सकेगी.
FAQ
Q. TVK ने 9 सितंबर की बैठक क्यों बुलाई है?
A. सरकार को समर्थन दे रहे दलों के गठजोड़ को एक औपचारिक राजनीतिक मोर्चे में बदलने और उसे एक स्थायी नाम देने के मकसद से यह बैठक बुलाई गई है.
Q. इससे पहले TVK की सहयोगी दलों के साथ कब बैठक हुई थी?
A. पहली बैठक 1 जुलाई को कोवलम के एक निजी होटल में हुई थी, जिसमें कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग शामिल हुए थे.
Q. क्या इस बार वामपंथी दलों को भी बुलाया गया है?
A. हां, इस बार सीपीआई और सीपीआई(एम) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो पहली बैठक में शामिल नहीं हुए थे.
Q. वामपंथी दलों ने न्योते पर क्या रुख अपनाया है?
A. एमडीएमके ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है, जबकि सीपीआई ने कहा है कि पार्टी के भीतर चर्चा के बाद ही फैसला होगा.
Q. क्या इस बैठक में गठबंधन का नाम तय हो जाएगा?
A. राजनीतिक हलकों में इसकी प्रबल संभावना जताई जा रही है, हालांकि अंतिम फैसला बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगा.
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण? जानें पूरा हिसाब
Explainer: जिंदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाले सिक्के पर बवाल, भारत समेत 5 देशों में क्या हैं नियम?