लॉन्च से पहले दिखी नई TATA Aeris, डैशकैम जैसे फीचर्स और नए डिजाइन के साथ Maruti Dzire को देगी टक्कर - tata aeris cng spied 1 day before launch with led stop lights and design maruti dzire

TATA Aeris CNG: टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय सेडान Tigor को Aeris नए नाम और आधुनिक डिजाइन के साथ 25 सितंबर ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors की Tigor भारत में बिकने वाली कम आंकी गई अंडररेटेड गाड़ियों में से एक रही है। अब TATA Tigor में एक बड़ा अपडेट कर रही है और इसका मौजूदा नाम भी बदला जा रहा है। अब यह सेडान कार Aeris नाम से कल यानी 25 सितंबर को लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से पहले गाड़ियां बिना किसी कवर के डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं।

कैसा है डिजाइन?

कल होने वाले लॉन्च से पहले TATA Aeris डीलरशिप में पहुंचना शुरू हो गई है क्योंकि लॉजिस्टिक्स शुरू हो चुके हैं। बिना किसी कवर के TATA Aeris अपने डिजाइन को पूरी तरह दिखाती है। Aeris और नई Tiago के डिजाइन में कुछ चीजें एक जैसी साफ नजर आती हैं। इसमें नया क्लैमशेल बोनट, रिफ्लेक्टर LED डेडलाइट्स, फेशिया पर ग्लॉस ब्लैक अप्लीक, बंपर में सी-शेप एलिमेंट्स दिए गए हैं।

इसके रियर में, कूप जैसी ढलान वाली रूफलाइन, रूफ स्पॉइलर के साथ हाई-माउंट LED स्टॉप लाइट, शार्क फिन एंटीना, कनेक्टेड डिजाइन वाले LED टेल लाइट्स और नया रियर बंपर शामिल हैं।

डिजाइन और वेरिएंट

बंपर में वर्टिकल एलिमेंट्स वाली नई Tiago के मुकाबले, नई TATA Aeris में सी-शेप डिजाइन मिलता है जो इसे अपनी हैचबैक कूपन की तुलना में बेहतर लुक देता है। डीलरशिप यार्ड में बिना कवर के देखी गई यूनिट एक-लोअर स्पेक ट्रिम लगती है क्योंकि इसमें वो कई फीचर्स नहीं है जो इसके टॉप-वेरिएंट में दिए जाएंगे।

इंटीरियर और फीचर्स

इन खास फीचर्स में हेडलाइट्स में इंटीग्रेटेड LED DRLs, LED फॉग लाइट्स, रियर टेल लाइट्स में कनेक्टेड LED लाइच रिब्स, अलॉय व्हील, डैशकैम फीचर के साथ 360-डिग्री कैमरे और बाकी चीजें शामिल हैं। अंदर की तरफ, नई TATA Aeris में फैब्रिक-रैपिड डैशबोर्ड के लिए वही लेआउट मिलेगा जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, नया वाइड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बाकी फीचर्स शामिल होंगे।

Aeris i-CNG विकल्प

इससे मौजूदा Tigor की तरह ही डुअल-सिलिंडर CNG टैंक और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है। CNG से जुड़े बाकी फीचर्स जैसे कि डायरेक्ट CNG स्टार्ट और मजबूत सस्पेंशन भी इस पैकेज का हिस्सा होंगे। इसमें रियर एसी वेंट के साथ-साथ आगे और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट भी मिल सकता है।

इंजन और विकल्प

जल्द लॉन्च होने वाली TATA Aeris में वही 1.2 लीटर 3 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है जो मौजूदा Tigor में मिलता है। i-CNG वर्जन में थोड़ी कम परफॉर्मेंस मिलेगी लेकिन Tigor i-CNG की तरह 28.06km/kg तक की बेहतर माइलेज मिलेगी। इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze से जारी रहेगा।