Tata-Hyundai की बढ़ेगी टेंशन! Volkswagen ला रही 2 नई कारें, कीमत से फीचर्स तक होगा बड़ा बदलाव

Tata-Hyundai की बढ़ेगी टेंशन! Volkswagen ला रही 2 नई कारें, कीमत से फीचर्स तक होगा बड़ा बदलाव

नई कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Volkswagen ला रही 2 नई कारें

जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन भारतीय बाजार के लिए बड़ा प्लान तैयार कर रही है. कंपनी आने वाले समय में कई नई कारें पेश करने वाली है. इनमें से दो कारें आम ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जाएंगी. इनमें पहली कार वर्टूस का नया मॉडल होगा, जबकि दूसरी 4 मीटर से छोटी नई SUV होगी.

नई Virtus फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च

फॉक्सवैगन अपनी लोकप्रिय सेडान Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है. उम्मीद है कि नई वर्टूस को 2026 के त्योहारी सीजन के दौरान, दिवाली से पहले बाजार में उतारा जाएगा. नई कार में डिजाइन से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके आगे की तरफ नई ग्रिल, बदले हुए हेडलैंप और नया बंपर दिया जा सकता है. पीछे की तरफ भी टेललाइट के अंदर बदलाव किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा कार में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं.

अंदर से भी ज्यादा शानदार होगी कार

Virtus फेसलिफ्ट के केबिन में भी कुछ नए बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें पहले के मुकाबले बड़ा 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 10.1 इंच की टचस्क्रीन भी दी जा सकती है. कार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट मसाज जैसी सुविधा भी मिल सकती है. इसके अलावा आगे की तरफ पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

नई Virtus में मौजूदा पेट्रोल इंजन ही आगे भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसमें 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 115 हॉर्सपावर पैदा करता है. इसके अलावा 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी जारी रह सकता है. यह इंजन करीब 150 हॉर्सपावर की ताकत देता है.

सबसे बड़ा बदलाव गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है. 1.0 लीटर इंजन के साथ मौजूदा 6 स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है.

2027 में आएगी नई छोटी SUV

Virtus फेसलिफ्ट के बाद फॉक्सवैगन एक नई कॉम्पैक्ट SUV भी भारत में लाने वाली है. कंपनी ने 4 मीटर से छोटी SUV वाले सेगमेंट में दोबारा उतरने की पुष्टि की है. इसे 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. यह नई SUV Škoda Auto काइलैक से जुड़ी होगी, लेकिन इसका डिजाइन और अंदर का हिस्सा फॉक्सवैगन की पहचान के हिसाब से अलग रखा जाएगा.

नेक्सॉन और सोनेट से होगा मुकाबला

नई फॉक्सवैगन SUV का मुकाबला भारत में टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों से होगा.इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन करीब 115 हॉर्सपावर और 178Nm टॉर्क दे सकता है. इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Tata Car Discount: Curvv से लेकर Harrier EV तक, टाटा की कारों पर 3.35 लाख तक की छूट

नई 2026 Skoda Slavia Facelift हुई और भी दमदार! इन बड़े बदलावों से बदल गया कार का पूरा अंदाज

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button