Tata Motors के शेयरों की कीमतों में आज 5% की गिरावट, क्या अब खरीदना रहेगा सही?

Aug 14, 2026 11:50 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Tata Motors PV shares: टाटा मोटर्स पैसेंजर्स के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है
  • कंपनी के नेट प्रॉफिट इस बार 79% की गिरावट देखने को मिली है
Tata Motors PV share falls 5 percent today check

Tata Motors PV share: टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Tata Motors PV shares: टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद दर्ज की गई है। सालाना आधार पर टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, एक्सपर्ट्स के बीच इस कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग राय है।

बीएसई में कंपनी के शेयर 333.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 329.20 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया था।

कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर क्या कहना है? (Tata Motors PV target price)

नोमुरा इस स्टॉक के परफॉर्मेंस को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस 389 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। मॉर्गन स्टेनले ने 367 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज ने इक्वल वेट की रेटिंग दी है।

सिटी की तरफ से Sell की रेटिंग इस स्टॉक के लिए सेट की गई है। इस चर्चित ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को 320 रुपये से घटाकर 305 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने भी आईपीओ को बेचने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 310 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

78.5% लुढ़का नेट प्रॉफिट (Tata Motors PV Q1 Result)

कंपनी ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया था कि मार्च तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 78.54 प्रतिशत घटकर 859 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 4,003 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। बता दें, कंपनी का रेवन्यू नौ प्रतिशत बढ़कर 95,799 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 87,677 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने क्या कुछ कहा

कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान, जेएलआर की थोक बिक्री सालाना आधार पर 9.2 प्रतिशत घट गई। इसकी वजह आपूर्ति में अस्थायी रुकावटें थीं, जिनमें एक मुख्य वजह आपूर्तिकर्ता के यहां आग लगना, पश्चिम एशिया में संघर्ष और जगुआर के उत्पादन को धीरे-धीरे बंद करने की योजना शामिल है।

घरेलू कारोबार ने सालाना आधार पर 65 प्रतिशत की मजबूत राजस्व वृद्धि दिखाई। हालांकि, कमोडिटी की ऊंची कीमतों और विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव ने मार्जिन में सुधार को सीमित कर दिया।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें