TATA Sierra vs Kia Seltos: माइलेज कीमत और पावर के मामले में कौन सी SUV मारती है बाजी? - tata sierra vs kia seltos comparison between mileage engine features power and price
TATA Sierra vs Kia Seltos: टाटा सिएरा और किआ सेल्टोल मिड-साइज SUV हैं। बेहतरीन माइलेज, पावरफुल इंजन और आकर्षक कीमत के साथ ये दोनों ही गाड़ियां ग्राहकों को पसंद आती हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra और Kia Seltos उन चुनिंदा मिड-साइज SUV में से है जिसमें इंजन के सारे विकल्प मिलते हैं। इनमें नैचुरला एस्पिरेटेड पेट्रोल, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल है। दोनों कारों में मैनुअल, CVT, CR, iMT और टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। यहां हम दोनों कारों में ARAI माइलेज की आंकड़ों की तुलना करेंगे और देखेंगे कि कौन बेस्ट है।
माइलेज की तुलना
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के मामले में TATA Sierra का माइलेज Kia Seltos से ज्यादा निकलता है। बता दें कि, मैनुअल गियरबॉक्स में Sierra 0.9kmpl आगे है तो वहीं Sierra का DCT वेरिएंट Seltos के पेट्रोल CVT से 0.4kmpl ज्यादा माइलेज देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Sierra का इंजन एटकिंसन साइकिल पर काम करता है जो फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है।
डीजल इंजन का माइलेज
डीजल इंजन के बारे में बताएं तो Kia Seltos का माइलेज थोड़ा कम है TATA Sierra के मुकाबले। वहीं, मैनुअल गियरबॉक्स में 1.86kmpl और ऑटोमैटिक में 1.48kmpl का अंतर है। लेकिन, अगर टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक की बात करें तो Seltos टर्बो-DCT का क्लेम किया गया माइलेज Sierra टर्बो-पेट्रोल से 2.2kmpl ज्यादा है।
साथ ही, Seltos में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ही iMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है जिसका माइलेज 15.6kmpl है।
इंजन और पावर की तुलना
TATA Sierra और Kia Seltos दोनों में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं- 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन। नैचुरली एस्पिरेटेड की बात करें तो Sierra 106hp की पावर देती है तो वहीं, Seltos 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करती है। टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प में दोनों ही गाड़ियां 106hp की पावर देती है। हालांकि, Seltos का टॉर्क थोड़ा ज्यादा यानी 253nm है तो Sierra का 250nm।
कितनी है कीमत?
TATA Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से लेकर 21.29 लाख रुपए तक है। वहीं, Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से 21.82 लाख रुपए तक जाती है। ये दोनों ही मिडसाइज SUV सेगमेंट में आती है जिनका मुकाबला Hyundai Creta, Ciroen Aircross, Grand Vitara और Maruti Suzuki Victoris जैसी गाड़ियां से है।