Team India को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आई रिपोर्ट

Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में वाइट बॉल क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ ही टीम को जीत मिली है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था. ऐसे में टीम की सबसे बड़ी कमियों में अनुभवी ऑलराउंडर की कमी रही थी. फैंस और मैनेजमेंट को इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या की बहुत ज्यादा कमी खली थी. अब उनकी फिटनेस पर एक बड़ी अपडेट आई है. जिससे टीम इंडिया को जल्द दी खुशखबरी मिल सकती है. 

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया अपडेट 

आईपीएल 2026 के दौरान ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को समस्या शुरू हुई थी. जिसके कारण ही वो आईपीएल के बाद कोई भी मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. उनकी फिटनेस पर बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने अपनी नजर बनाए रखी है. इस बीच रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया है. उनके मुताबिक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हार्दिक पांड्या ने 12 ओवर फेंकने शुरू कर दिए हैं. वो अपने रिफ्लेक्स को तेज करने के लिए कंक्रीट और टाइलों पर प्लास्टिक की गेंदों से ड्रिल कर रहे हैं. जिससे वो जल्द ही पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. पांड्या अगर इसी अंदाज में अपनी फिटनेस पर काम करते रहे, तो वो सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

---विज्ञापन---

🚨 GOOD NEWS FOR INDIA & FANS 🚨

– Hardik Pandya is putting in Hard yards in Bengaluru, he bowling up to 12 overs a day in late evening to build elite endurance & sharpen his game. He using plastic balls drills on on concrete & tiles to sharpen his reflexes. (RevSportz). pic.twitter.com/DtLTAqobre

— Tanuj (@ImTanujSingh) July 24, 2026

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बने DSP, बिहार के CM सम्राट चौधरी ने दिया नियुक्ति पत्र

पांड्या का टीम इंडिया के पास नहीं है विकल्प 

भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने का प्रयास कर रही है. हालांकि उसमें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को अब तक सफलता नहीं मिली है. नीतीश कुमार रेड्डी पर टीम ने मेहनत की, लेकिन वो भी बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. जिसके कारण ही टीम की समस्या बिल्कुल भी हल नहीं हुई. जिसके बाद अब शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे पर भी निवेश किया जा रहा है. हालांकि दुबे ने अब तक वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित नहीं किया है. वहीं शेडगे ने अब तक टी-20 में भी अपनी जगह नहीं बनाई है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लंका के ‘गंभीर’ इम्तिहान में कैसे पार लगेगी टीम इंडिया की नैया? WTC फाइनल का क्या फिर टूटेगा सपना!