शह मात The Big Debate: आवास पर आर-पार.. ओपन डिबेट पहली बार, पूर्व सीएम के सवालों का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब, आंकड़ों की बाजीगरी में कौन किस पर भारी?

Bhupesh Baghel Vijay Sharma Open Debate:आज पीएम आवास मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच बहस हुई।

शह मात The Big Debate: आवास पर आर-पार.. ओपन डिबेट पहली बार, पूर्व सीएम के सवालों का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब, आंकड़ों की बाजीगरी में कौन किस पर भारी?

Bhupesh Baghel Vijay Sharma Open Debate/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 15, 2026 / 11:30 pm IST

Published Date: September 15, 2026 11:29 pm IST

HIGHLIGHTS

  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएम आवास पर खुली बहस की चुनौती दी थी।
  • बघेल ने चुनौती स्वीकार की और फिर रायपुर प्रेस क्लब में सत्ता और विपक्ष के दो बड़े चेहरे आमने-सामने बैठे।
  • बहस शुरू हुई तो सबसे बड़ा मुद्दा बना पीएम आवास के आंकड़े।

Bhupesh Baghel Vijay Sharma Open Debate: रायपुर: पीएम आवास पर सियासी बयानबाजी तो छत्तीसगढ़ में पहले भी खूब हुई, लेकिन इस बार बात बयान से आगे बढ़ी और सीधे बहस की मेज तक पहुंच गई। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएम आवास पर खुली बहस की चुनौती दी थी। बघेल ने चुनौती स्वीकार की और फिर रायपुर प्रेस क्लब में सत्ता और विपक्ष के दो बड़े चेहरे आमने-सामने बैठे। बहस शुरू हुई तो सबसे बड़ा मुद्दा बना पीएम आवास के आंकड़े। भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हिसाब सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने करीब 6 लाख 97 हजार आवास स्वीकृत किए थे। साथ ही अलग-अलग वर्षों में स्वीकृत और पूरे हुए मकानों के आंकड़े भी गिनाए।

वहीं विजय शर्मा ने कांग्रेस के दावों को चुनौती देते हुए कहा। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पीएम आवास की रफ्तार बढ़ी है और करीब 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं।

Bhupesh Baghel Vijay Sharma Open Debate: करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली इस बहस के बाद सियासी तापमान कम होने के बजाय और बढ़ गया। बहस खत्म हुई तो बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी विवाद की खबर सामने आई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Ganesh Utsav at Antilia: गणपति पूजन के बीच एंटीलिया पहुंचे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज.. मुकेश अंबानी समेत पूरे परिवार को दिया आशीर्वाद
  • IND vs AFG 2nd T20 Highlights: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया जलवा, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
  • Government Daily Allowance Hike: सरकार ने बढ़ाया इन कर्मचारियों का दैनिक भत्ता.. अब मिलेगा प्रतिदिन 600 रुपये का अलाउंस, जानें और क्या है बड़े फैसले

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Bhupesh Baghel Vijay Sharma Open Debate News

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads