शह मात The Big Debate: 'लाडली' के खिलाफ याचिका, 'पंजे' पर आरोप का टीका! योजना पर रोक लगाने की मांग, आखिर क्यों पड़ी लाडली स्कीम के खिलाफ याचिका की जरूरत?

Ladli Behna Yojana News: कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने लाडली बहना योजना पर रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है।

शह मात The Big Debate: ‘लाडली’ के खिलाफ याचिका, ‘पंजे’ पर आरोप का टीका! योजना पर रोक लगाने की मांग, आखिर क्यों पड़ी लाडली स्कीम के खिलाफ याचिका की जरूरत?

Ladli Behna Yojana News:/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 21, 2026 / 11:39 pm IST

Published Date: September 21, 2026 11:38 pm IST

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने लाडली बहना योजना पर रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है।
  • सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस महिलाओं का हक़ छीनना चाहती है।
  • कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये सब भाजपा की योजना बंद करने की चाल है।

Ladli Behna Yojana News: भोपाल: लाड़ली बहना योजना के बारे में कहा जाता है कि उसने 2023 के चुनावी भंवर में गोते खा रही भाजपा की नाव को बहुत सम्मान से सत्ता तक पहुंचाया था। उस योजना के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया कि इससे महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं हुआ बल्कि सरकारी खज़ाने पर बोझ पड़ा है। याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि इस योजना पर रोक लगाई जाए। चूँकि याचिकाकर्ता कांग्रेस की पूर्व पार्षद हैं तो तय था कि भाजपा फ़ौरन समूची कांग्रेस को ही घेरती। सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस महिलाओं का हक़ छीनना चाहती है।

ये तो तय है कि ये लाखों महिला वोट बैंक के लिए चल रही ये योजना बर्र के छत्ते जैसे ही है, जिसने भी इस पर हाथ लगाया, उसके लिए संकट बड़ा होना तय है। (Ladli Behna Yojana News) कांग्रेस समझ रही है इससे होने वाला संभावित नुकसान इसलिए उसने फोकस फ़ौरन शिफ्ट किया और याचिकाकर्त्ता से सीधे पल्ला झाड लिया। उनका कहना है कि ये महिला कांग्रेसी नहीं हैं? कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये सब भाजपा की योजना बंद करने की चाल है।

Ladli Behna Yojana News: लाड़ली बहना योजना में अब तक सरकार 65 हज़ार करोड़ रुपए बांट चुकी है यानी सरकार पर भारी वितीय भार पड़ता तो है। मज़बूरी ये है कि जिस योजना के बूते सरकार बनती या गिरती हो उसे छोड़ा कैसे जाय? सवाल ये है कि क्या इस बार भी चुनावी साल में इस योजना की राशि को दोगुना किया जाएगा या कोर्ट वाकई कोई बड़ा फैसला ले लेगी।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • शह मात The Big Debate: चुनौती एक और बार..इस बार भी स्वीकार? मंत्री जायसवाल ने स्वीकार की दीपक बैज की चुनौती, क्या वाकई फिर सरेआम भिड़ेंगे दो दिग्गज?
  • Jyotiraditya Scindia On Gwalior Roads: बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- जल्द करेंगे बड़ी बैठक 
  • Attack on Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला! काफिले की गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, यहां के PCC चीफ भी थे साथ में.. 

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Petition against Ladli Behna Yojana

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads