The Odyssey: हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी का भारतीय सिनेमाघरों में कहर, 10 दिन में वर्ल्डवाइड कमा डाले 6000 करोड़!
The Odyssey Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में बढ़िया कलेक्शन कर के दिखा रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े भी आ रहे हैं. इसने रिलीज के 10 दिन में अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है. द ओडिसी फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये बताता है कि हिंदी बेल्ट में इस फिल्म की पकड़ बहुत मजबूत है और फिल्म सिनेमाघरों में आने वाले समय में भी अपने कलेक्शन से बड़े कमाल करती नजर आ सकती है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो द ओडिसी फिल्म ने रिलीज के दिन ही 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 21.90 करोड़ रुपये का रहा था. इसे जोड़ लिया जाए तो द ओडिसी फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में 61.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं इसके बाद भी फिल्म ने अपनी शानदार कमाई जारी रखी और 119.65 करोड़ रुपये कमाकर दिखा दिए. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भी अपनी कमाई से चौंका दिया और 142.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
द ओडिसी फिल्म का ये कलेक्शन दमदार है. वहीं फिल्म के लिए आगे चुनौतियां थोड़ी कठिन हो सकती हैं. दरअसल द ओडिसी को अब आने वाले समय में स्पाइडर मैन नो वे होम जैसी फिल्म का सामना करना पड़ सकता है. वहीं जन नेता फिल्म पहले से ही रिलीज है और अच्छी-खासी ऑडियंस कमा ले जा रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कैसी टक्कर देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Aamir Khan Movies: किसी को छोड़ा तो कोई हो गई बंद, 4 बायोपिक-1 सुपरहीरो फिल्म से आमिर खान आउट!
दुनियाभर में द ओडिसी ने कितने कमाए?
दुनियाभर में द ओडिसी फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता नजर आ रही है. फिल्म ने भारत में तो अच्छी कमाई की ही है साथ ही फिल्म विदेशों में भी अच्छा करती नजर आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिन में 6100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. ऐसा अनुमान है कि फिल्म 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा सकती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More