सोनम वांगचुक की पत्नी ने 'The Odyssey' के तारीफ में बांधे पुल; बॉलीवुड को दी नसीहत, बोलीं- अपने असली रोल को पहचाने - Haribhoomi
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' देखने के बाद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने इसकी जमकर तारीफ की। साथ ही बॉलीवुड को अपने असली रोल पर दोबारा सोचने की सलाह दी।
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' देखकर सोनम वांगचुक की पत्नी ने बॉलीवुड को दी नसीहत
- Published: 03 Aug 2026, 10:05 AM IST
- Last Updated: 03 Aug 2026, 10:05 AM IST
Gitanjali Angmo Praises The Odyssey: सोनम वांगचुक की पत्नी और सोशल एंटरप्रेन्योर गीतांजलि आंगमो ने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड को लेकर भी अपनी राय रखी। उनके पोस्ट को कई लोग बॉलीवुड पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।
'द ओडिसी' देखने का अनुभव
गीतांजलि ने बताया कि बड़े पर्दे पर 'द ओडिसी' देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। उन्होंने लिखा कि साल 2024 में न्यूयॉर्क में उनकी क्रिस्टोफर नोलन से मुलाकात हुई थी। उस समय इस फिल्म को लेकर सिर्फ बातचीत हुई थी और अब उसी फिल्म को सिनेमाघर में देखना उनके लिए यादगार पल बन गया। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति और सोच से काफी मिलती-जुलती है।
बॉलीवुड को दी सलाह
Watched Odyssey yesterday. Surreal to see on screen what was still a conversation when I accidentally met Christopher Nolan in New York in 2024.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) August 2, 2026
Its themes feel so familiar to the Indian imagination: the hero’s journey, dharma and destiny, exile, temptation, homecoming, the human… pic.twitter.com/Y7sWNXIz2v
गीतांजलि ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत के पास महाकाव्यों और महान कहानियों का अनमोल खजाना है। अगर इन कहानियों को बड़े स्तर, संवेदनशीलता और गहराई के साथ फिल्मों में दिखाया जाए तो दुनिया तक भारतीय संस्कृति को बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने लिखा, "सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि लोगों की सोच भी बनाता है। शायद बॉलीवुड को अपने इस अहम रोल को फिर से पहचानने की जरूरत है।"
क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' प्रसिद्ध लेखक होमर की महाकाव्य रचना 'द ओडिसी' पर आधारित है। फिल्म में ओडिसियस की लंबी और कठिन यात्रा दिखाई गई है, जिसमें वह तूफानों, राक्षसों और कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपने घर लौटने की कोशिश करता है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़े- PM Modi के खिलाफ अभद्र नारों पर बोलीं Bhumi Pednekar; युवाओं से की खास अपील