'पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी...' The Odyssey की रिलीज के बीच एक्टर का ग्रीक राजा के तौर पर लुक वायरल - old clip of govinda as greek king goes viral amid christopher nolan odyssey release fans are amazed
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की रिलीज के बीच गोविंदा का 1995 की फिल्म 'गैम्बलर' से ग्रीक राजा का लुक वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ ग ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की 'द ओडिसी' (The Odyssey) आखिरकार दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने भारत में भी खूब चर्चा बटोरी। क्रिस्टोफर नोलान इसके प्रमोशन के लिए स्पेशल तौर पर मुंबई आए थे। होमर की मशहूर कविता को नए अंदाज में पेश करने की फिल्ममेकर की इस महत्वाकांक्षी कोशिश एक और वजह से फेमस हो रही है।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
इंटरनेट पर बॉलीवुड का एक पुराना और यादगार वीडियो वायरल हो रहा है। गोविंदा (Govinda) इसमें एक ग्रीक राजा के रूप में नजर आ रहे हैं जोकि नोलान की फिल्म में भी दिखाई दिया है। इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स अब दावा कर रहे हैं कि गोविंदा ही 'असली ओडिसियस' थे।
दरअसल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो गोविंदा की 1995 की फिल्म 'गैम्बलर' के गाने 'मेरी मर्ज़ी' का एक हिस्सा है। वीडियो में एक्टर ने कई हिस्सों वाला आर्मर सेट, मेटल का हेलमेट और सफेद केप पहना हुआ है। साथ में लिखे नोट में कहा गया है,'मुझे लगता है कि मैंने गलत 'द ओडिसी' डाउनलोड कर ली।'
I think I downloaded the wrong "The Odyssey". pic.twitter.com/RzkhwLbAay
— Abhishek (@vicharabhio) July 17, 2026
Govind was offered odyssey too by nolan https://t.co/S4So9DS9Ef
— HandleWithDare (@HandleWithDare) July 17, 2026
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
इंटरनेट पर गोविंदा और ओडिसियस की तुलना को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा,'नोलन ने गोविंदा को 'ओडिसी' का ऑफर भी दिया था।' यह टिप्पणी गोविंदा के उस दावे पर की गई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार' में मुख्य भूमिका का ऑफर मिला था।
एक अन्य ने कहा,'सचमुच, होमर ने 'ओडिसी' की रचना करते समय अपने मन में ठीक यही कल्पना की थी।' तीसरे ने लिखा- हर बार की तरह हमने ही पहले ये कर दिखाया। 'द ओडिसी' में मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडया, चार्लीज थेरॉन और लुपिता न्योंगो अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ट्रॉय के पतन के बाद इथाका लौटने की ओडिसियस की 10 साल की खतरनाक यात्रा की कहानी है, जिसमें उसे साइक्लोप्स पॉलीफेमस और सायरन जैसी डरावनी पौराणिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।