The Odyssey BO Collection: 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची द ओडिसी, धमाल 4 का नहीं थम रहा जलवा| Navbharat Live

Updated On: Jul 25, 2026 | 10:18 AM IST

विज्ञापन

सार

The Odyssey and Dhamaal 4 Box Office Collection: द ओडिसी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है। वहीं अजय देवगन की 'धमाल 4' तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

The Odyssey And Dhamaal 4 Day 8 and Day 15 Box Office Collection

द ओडिसी का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. डिजाइन फोटो)

विस्तार

The Odyssey And Dhamaal 4 Day 8 and Day 15 Box Office Collection: विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज के बाद भी द ओडिसी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी का रिलीज के आठवें दिन भी जलवा बरकरार है।

जन नायकन की सक्सेस के बाद भी द ओडिसी की कमाई पर इसका कोई असर होते हुए नहीं दिखायी दे रहा है। द ओडिसी के अलावा धमाल 4 भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। आंकड़ों की माने तो द ओडिसी जल्द ही 100 करोड़ क्लब की कमाई करने वाली फिल्म लिस्ट में शामिल हो सकती है।

द ओडिसी 100 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर

मीडिया रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने रिलीज के 8 वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 6.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की टोटल भारतीय नेट कमाई 97.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली फिल्म की कमाई वर्किंग डेज में थोड़ी घटी, लेकिन अब भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। यदि यही रफ्तार जारी रही तो फिल्म सप्ताहांत में आसानी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला दिन 17.40
दूसरा दिन 22.00
तीसरा दिन 21.90
चौथा दिन 8.35
पांचवां दिन 8.35
छठा दिन 6.50
सातवां दिन 6.15
आठवां दिन 6.85 (शुरुआती आंकड़े)

धमाल 4 ने तीसरे शुक्रवार भी दिखाई दमदार पकड़

अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 139.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 150-200 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब अपने निवेश की भरपाई की ओर तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें :- एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगा बालासाहेब का पोता, यशराज फिल्म्स से होगी बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री

अवधि कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला सप्ताह 96.00
दूसरा सप्ताह 40.65
तीसरा शुक्रवार 2.50
कुल भारत नेट कलेक्शन 139.15

Follow Navbharatlive whatsapp