The Odyssey X Review: 'जहन में रहेगी, जरूर देखें...', क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' देख ऐसे रिव्यू दे रहे दर्शक

The Odyssey X Review: हॉलीवुड के मशहूर फिल्मे मेकर  क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी'  लंबे समय से चर्चा में है. फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है. अखिरकार  'द ओडिसी'   फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज हो गई है. वहीं, फर्स्ट डे फर्स्ड शो देखने वाले लोगों ने इसका रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है.

'द ओडिसी'  देख ऐसे रिव्यू दे रहे दर्शक

क्रिस्टोफर नोलन की  'द ओडिसी'  से फैंस को काफी उम्मीदें थी. वहीं, सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिव्यू देखकर ये साफ हो गया है कि ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है. फिल्म को लेकर जो रिव्यू सामने आए है, उसमें लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ' 'द ओडिसी देखकर मैं  जो महसूस कर रहा हूं, बयां नहीं कर सकता.हर मिनट देखने लायक है, स्क्रीनप्ले, BGM, ग्रीक माइथोलॉजी शानदार है. इसे भारत में IMAX में देखें.' दूसरे ने लिखा- ' ये लंबे समय तक मेरे जहन में रहेगी. इसकी कहानी और क्लाइमैक्स की वजह से इसे जरूर देखें.'

First half : #TheOdyssey cannot even explain the adrenaline rush i’m in right now 🔥 worth every minute 😱
1. Screenplay 📈
2. BGM you wont sit in ur seat 🔥🔥🔥
3. Wonders and elements of Greek Mythology at it’s best🥵
Please do watch in at least in INDIA #IMAX possible. Nolan… pic.twitter.com/b1vOGngQOC

— Reason2watch (@Reason2watch) July 17, 2026

This movie will live with me for a longer time... A must watch for the storytelling and the climax... #TheOdysseypic.twitter.com/kLlL1f1cTd

— Anish O (@aolostsoul) July 17, 2026

ये भी पढ़ें- Explainer: 2400 करोड़ की 'The Odyssey' क्यों है इतनी खास? जानें क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म देखने के 5 बड़े कारण

क्रिस्टोफर नोलन की हो रही तारीफ

फिल्म देखने वाले लोगों को क्रिस्टोफर नोलन का काम बेहद पसंद आया. एक यूजर ने लिखा- 'अभी #theodyssey देखकर निकल रहा हूं. ये एक बहुत अच्छी फिल्म है जो और भी बेहतर हो सकती थी. कुल मिलाकर मुझे ये बहुत पसंद आई, लेकिन कुछ बातें ऐसी थीं जिन्होंने मुझे उलझन में डाल दिया. ये अमेरिकन इंग्लिश के बजाय प्राचीन ग्रीक भाषा में होती, तो ज्यादा अच्छा होता.' वहीं, एक ने क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ करते हुए लिखा- 'इंटरनेट पर बकवास करने वालों की बातों पर ध्यान न दें. खुद फिल्म देखें. क्रिस्टोफर नोलन वाकई जानते हैं कि शानदार फिल्म कैसे बनाई जाती है.'

Leaving #theodyssey now. It’s a very good movie that could’ve been perfect. Overall I enjoyed it very much but there are some things that made me scratch my head. As a history buff I wish it was in ancient Greek instead of American English, Elliot page and John leguizamo

— My_Name_is_Ciccio (@Its_Ciccio) July 17, 2026

This movie was actually really good. Even though I had a few issues with it, but the acting, the action and story were great.

Don’t listen to the clowns are saying on the internet. Watch the movie yourself. Christopher Nolan truly knows how create a fantastic film. #TheOdysseypic.twitter.com/4O4509PNX6

— chris.wav//クリス (@chriswave1991) July 17, 2026

स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

वहीं, दर्शकों को फिल्म की कहानी, डायरेक्शन, विजुअल तो पसंद आए ही. इसके अलावा स्टारकास्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है. एक दर्शक ने एक्स पर रिव्यू देते हुए लिखा- 'अगर आप 'द ओडिसी' की कहानी से वाकिफ हैं, तो क्रिस्टोफर नोलन की विज़ुअल स्टोरीटेलिंग और जिस तरह से उन्होंने इस महाकाव्य जैसी यात्रा को स्क्रीन पर दिखाया, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. पूरी कास्ट ने शानदार काम किया है. लेकिन मैट डेमन का काम तो लाजवाब था. उन्होंने इस रोल को पूरी तरह से अपना बना लिया है.'

#TheOdyssey – First Half Review

The first half is absolutely fantastic.
If you're familiar with the story of The Odyssey, you'll be amazed by Christopher Nolan's visual storytelling and the way he brings this epic journey to life on screen.

Every member of the cast delivers a… pic.twitter.com/aRBXhoBFkd

— Movie_Masala (@MovieMasala_24) July 17, 2026

क्या है 'The Odyssey' की कहानी?

दरअसल, 'The Odyssey' की कहानी प्राचीन यूनानी कवि होमर की विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रचना 'द ओडिसी' पर बेस्ड है. ये कहानी ट्रॉय युद्ध खत्म होने के बाद शुरू होती है, जब युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडीसियस (Odysseus) अपने घर लौटना चाहते हैं.  इस यात्रा के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और समुद्र के भयंकर तूफानों, रहस्यमयी द्वीपों, राक्षसों, जादूगरनी सिर्से , एक आंख वाले दैत्य साइक्लोप्स और समुद्री राक्षसों का सामनवा करना पड़ता है. वो करीब दस साल बाद घर पहुंचते हैं. इसी कहानी को फिल्म में दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- हजारों का टिकट खरीदकर भी असली 'The Odyssey' नहीं देख पाएंगे भारतीय, जानें क्या है इसकी वजह?