The Paradise Advance Booking: पलक झपकते ही 'द पैराडाइज' के बिके 1 लाख से ज्यादा टिकट, बवाल काटने को तैयार नानी

The Paradise Advance Booking: साउथ स्टार नानी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ये फिल्म इसी हफ्ते गुरुवार को रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी पूरे देश में नहीं खोली गई है, लेकिन मेकर्स ने रविवार की रात डिस्ट्रिक्ट एप पर निजाम एरिया के लिए इसकी एडवांस बुकिंग खोली. जैसे ही फैंस को पता चला कि फिल्म के टिकट बुक होने शुरू हो गए हैं, उन्होंने धड़ाधड़ बुकिंग शुरू कर दी.

123 तेलुगू ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कुछ ही देर में ‘द पैराडाइज’ के एक लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई. इस बुकिंग से मेकर्स ने रिलीज़ से पहले ही सिर्फ निजाम एरिया यानी हैदराबाद रीजन में ही 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. पूरे देश ‘द पैराडाइज’ की एडवांस बुकिंग जल्दी ओपन किए जाने की बात कही जा रही है.

हैदराबाद में प्री-रिलीज इवेंट

‘द पैराडाइज’ के मेकर्स फिल्म का आज यानी सोमवार को हैदराबाद के शिल्पकला वेदिका में एक ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट करने जा रहे हैं. टीम ने वादा किया है कि इस इवेंट के दौरान वो फैंस को एक बड़ा और स्पेशल सरप्राइज देंगे. ऐसे में इस इवेंट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

अनिरुद्धी ने दिया है संगीत

नानी की इस फिल्म का बज काफी दिनों से बना हुआ है. फिल्म 24 सितंबर को रिलीज़ होगी, लेकिन मेकर्स ने इसका टीजर पिछले महीने रिलीज़ किया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया. खास बात ये है कि मेकर्स ने फैसला किया है कि वो अपनी इस फिल्म का ट्रेलर नहीं रिलीज़ करेंगे. इसे नानी का एक एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है.

एसएलवी सिनेमाज ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इसमें नानी के अपोजिट कायदु लोहार नज़र आने वाली हैं. इनके अलावा फिल्म में मोहन बाबू विलेन के रोल में हैं. फिल्म में राघव जुयाल, तनिकेल्ला भरनी और सोनाली कुलकर्णी भी अहम किरदारों में नज़र आने वाली हैं. अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म में संगीत दिया है.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button