The Traitors 2 Trailer: 21 सेलिब्रिटीज, 1 मास्टरमाइंड और हर कदम पर धोखा; करण के शो का धांसू है ट्रेलर - the traitors season 2 official trailer is out now 21 celebrities will be part of karan johar show
फिल्ममेकर करण जौहर 'द ट्रेटर्स सीजन 2' (The Traitors 2 Trailer) के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

द ट्रेटर्स 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
HighLights
करण जौहर 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के साथ वापसी
शो का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज
13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर एक बार फिर से 'द ट्रेटर्स सीजन 2' (The Traitors Season 2) के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार सीजन में कई धमाकेदार कंटेस्टेंट्स तो हैं ही, वहीं धोखे का वार इस बार और भी घातक होने वाला है। हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर वाकई में बेहद धांसू है और 21 कंटेस्टेंट्स के साथ विला फिर से तैयार है।
दमदार है ट्रेटर्स का ट्रेलर
जी हां, करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर से द ट्रेटर्स के दूसरे सीजन के साथ आ चुके हैं। शो का ट्रेलर (The Traitors Season 2 Trailer) रिलीज किया जा चुका है। जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस की शानदार लोकेशन पर सेट इस नए सीजन में करण जौहर एक बार फिर इस मास्टरमाइंड बनकर लौट रहे हैं। इस बार शो में भरोसा एक लग्जरी है, धोखा एक रणनीति है और हर कदम पर विश्वासघात का खतरा है।

इस बार शो में करण के साथ उनका एक रहस्यमयी नया साथी बू भी नजर आएगा, जो 'बुरी खबर' लेकर आएगा। ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर उसी शाही महल में ले जाता है, जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखाई देता है और हर बातचीत के पीछे कोई नया खतरा छिपा हो सकता है। ट्रेलर में करण जौहर कहते हैं, 'यह महल सपने जैसा लगता है... और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।'

21 सितारे शो में आएंगे नजर
इस बार शो में ट्रेटर्स कौन है इसकी उठापटक शुरू से ही देखने को मिलेगीा। शो में मल्लिका शेरावत तड़का लगाती दिखेंगी तो वहीं रिया चक्रवर्ती और मल्लिका के बीच भी ट्रेलर में झड़प होती हुई दिखाई दी है। श्वेता तिवारी ट्रेलर में कहती हैं कि उन्होंने ही अपने पतियों की चीटिंग की पोल खोली थी।
अब मास्टरमाइंड बनकर शो में कौन टिका रहेगा, यही शो की सबसे बड़ी जीत होगी। इस बार गेम के बीच इनोसेंट्स और ट्रेटर्स के बीच असली मुकाबला होगा। इनोसेंट्स को गेम से बाहर होने से पहले ट्रेटर्स को पहचानना होगा, जबकि ट्रेटर्स को अपनी पहचान छिपाकर एक-एक करके इनोसेंट्स को गेम से बाहर करना होगा।

जैसे-जैसे टास्क मुश्किल होंगे और दबाव बढ़ेगा, बने हुए अलायंस टूटेंगे, शक गहरा होता जाएगा और गेम में बने रहने के लिए प्लेयर्स को कड़ी मुश्किलों के बीच फैसले लेने होंगे। जब भरोसा सबसे कम होगा और हर चाल का असर दिखाई देगा, तब सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा की क्या इनोसेंट्स ट्रेटर्स को पहचान पाएंगे या ट्रेटर्स सभी को मात देकर गेम जीत जाएंगे?

इस बार शो का खिताब जीतने के लिए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी शो में होंगे।
एक-दूसरे को मात देने, गेम खेलने और आखिर तक टिके रहने के लिए मैदान में उतरेंगे। 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त से प्राइम वीडियो (Prime Video) पर होगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज होंगे। अब देखते हैं कि इस बार शो का खिताब किसके हाथ लगता है।