The Vvaan Trailer: श्रापित जंगल और मायावी शक्तियों के बीच फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना से जुड़ा बड़ा रहस्य, 'द वन' का ट्रेलर उड़ा देगा होश! - Haribhoomi
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपतमिंग फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आस्था, प्राचीन लोककथाओं और जबरदस्त एक्शन का एक बेहतरीन मेल है।
'द वन' का ट्रेलर रिलीज
- Published: 16 Sep 2026, 05:31 PM IST
- Last Updated: 16 Sep 2026, 05:31 PM IST
The Vvaan Trailer: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और ग्लैमरस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की आने वाली फिल्म 'द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forrest) का ट्रेलर आखिरकार सामने आ चुका है। ट्रेलर ने आते ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। यह फिल्म आस्था, प्राचीन लोककथाओं और जबरदस्त एक्शन का एक अलग ही मिश्रण लेकर आ रही है।
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार से होती है, जो एक प्रैक्टिकल और शहरी सोच वाला इंसान है। वह जमीन से जुड़े कुछ जरूरी कागजी काम और फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। गांव के लोगों के उलट, वह उन पुरानी कहानियों और अंधविश्वासों पर बिल्कुल यकीन नहीं करता, जो गांव के पास मौजूद एक रहस्यमयी जंगल से जुड़ी हैं। गांव वालों की मानें तो इस जंगल में सूरज ढलने के बाद पैर रखना भी मना है।
जब देखा जंगल का रहस्य
कहानी में असली मोड़ तब आता है जब विकास और परंपरा के बीच की खींचतान सामने दिखाई देती है। ट्रेलर में सुनील ग्रोवर का किरदार गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाता नजर आता है। वहीं, 'वन देवी' मंदिर के पास पेड़ों को काटने की योजनाओं का गांववाले कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि वे इस जंगल को बेहद पवित्र मानते हैं।
नास्तिकता का दम भरने वाले सिद्धार्थ जब एक दिन उस वर्जित जंगल के अंदर कदम रखते हैं, तो वह घायल हो जाते हैं। इस घटना के बाद उन्हें अजीबोगरीब और डरावने अहसास व विजन होने लगते हैं। देखते ही देखते, जिस रहस्य को सिद्धार्थ महज़ एक भ्रम या कहानी समझकर खारिज कर रहे थे, वे उसी के जाल में फंस जाते हैं। ट्रेलर का दूसरा हिस्सा पूरी तरह से धमाकेदार एक्शन में बदल जाता है, जहां सिद्धार्थ जंगल के भीतर खतरनाक ताकतों से मुकाबला करते दिखते हैं।
असली लोककथाओं से प्रेरित है कहानी
फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा, "जब आस्था और लोककथाएं मिलती हैं, तो एक ऐसी कहानी जिंदा हो जाती है जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द ववान' की कहानी बिहार के पटना के पास बिहता में मौजूद 16वीं सदी के 'वन देवी मंदिर' से जुड़ी सदियों पुरानी लोककथाओं से प्रेरित बताई जा रही है।
यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहली बार बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, मिलिंद गुनाजी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।