Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे| Navbharat Live

Updated On: Jul 21, 2026 | 07:30 PM IST

विज्ञापन

सार

Thyroid Diet For Patients: थायराइड के मरीजों के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। जानिए ऐसे 5 सुपरफूड्स, जो थायराइड ग्रंथि के बेहतर कामकाज, हार्मोन संतुलन और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मददगार है।

Best Foods For Thyroid Patients

थायराइड कंट्रोल फ़ूड्स टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)

विस्तार

Best Foods For Thyroid Patients: आजकल थायराइड एक आम समस्या बन गई है, कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। भारत में भी थायराइड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि कई लोग थायराइड की परेशानी से बचने के लिए दवाइयों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अपनी रोजाना की डाइट पर ध्यान नहीं देते।

जबकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही खानपान थायराइड कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो शरीर में हार्मोन बैलेंस बनाए रखने के साथ थायराइड ग्रंथि को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते है थायराइड मरीजों के लिए क्या खाना फायदेमंद हो सकता हैं?

थायराइड मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स

  • आंवला इम्यूनिटी मजबूत करता है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, थायराइड मरीजों के लिए आंवला का सेवन किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है। आंवला खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है।

  • कच्चा नारियल भी बड़ा फायदेमंद

थायराइड मरीजों के लिए आंवले के अलावा,कच्चा नारियल भी फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को हेल्दी फैट देता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित मात्रा में नारियल खाने से शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है।

  • मुलेठी शरीर को एनर्जी देता है

मुलेठी सिर्फ गले के लिए ही नहीं, बल्कि थायराइड मरीजों के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। अगर आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो मुलेठी का सेवन राहत दे सकता है। इसे चाय, पाउडर या सीधे चबाकर भी खाया जा सकता है।

  • डेयरी प्रोडक्ट्स सें कमजोरी और थकान होगी दूर

थायराइड मरीजों के लिए दूध, दही, पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से कमजोरी और थकान की समस्या भी कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें-Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

  • सोयाबीन: हार्मोन बैलेंस का स्मार्ट फूड

सोया मिल्क, टोफू और सोयाबीन जैसे फूड्स थायराइड मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये शरीर में हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही सोया प्रोडक्ट्स आयोडीन के स्तर को कंट्रोल करने में भी सहायक माने जाते हैं।

सिर्फ दवा नहीं, सही डाइट भी है बेहद जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि, थायराइड कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। अगर रोजमर्रा की डाइट में हेल्दी और पोषण से भरपूर चीजें शामिल करते है तो इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित ख़बरें

Follow Navbharatlive whatsapp