TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, मचा हड़कंप
Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव रविवार सुबह बीरभूम स्थित टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि रविवार को बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि रामपुरहाट में उनके घर के पास मौजूद पार्टी ऑफिस से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है.
फिलहाल पुलिस ने आशीष बनर्जी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक उनकी मौत की सही वजह का पता नहीं चला है. बता दें कि TMC नेता ने इस साल जून में पार्टी की बीरभूम जिला कोर कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. यह इस्तीफा विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को मिली करारी हार मिलने के कुछ हफ्तों बाद दिया गया था. TMC के पिछले कार्यकाल के दौरान बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे आशीष बनर्जी इस साल हुए विधानसभा चुनाव में अपनी सीट भी हार गए थे. वह पांच बार बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक चुने गए थे.
Birbhum, West Bengal: Former TMC MLA Ashish Banerjee's dead body was found in his office at his residence in Rampurhat. His body has been sent for postmortem. Further details are awaited pic.twitter.com/XoQPTgxR3l
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
आशीष बनर्जी के आत्महत्या पर क्या बोले TMC के स्थानीय नेता?
TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत पर पार्टी नेता अब्बास हुसैन ने कहा, "करीब 7:15 बजे हमें खबर मिली कि आशीष दा ने आत्महत्या कर ली है. यह सुनकर हमें बहुत धक्का लगा. यह बहुत दुखद घटना है. उन्होंने ऐसा क्यों किया, यह तो भगवान ही जानते हैं. यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा."
Birbhum, West Bengal: On the death of TMC MLA Ashish Banerjee, TMC leader Abbas Hossain says, "At around 7:15, we received information that Ashish Da had committed suicide. We were shocked to hear this. It is a very sad incident. Why he did it, only God knows. It appears to be a… pic.twitter.com/QrsybvfOb3
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
टीएमसी सांसद ने की मामले की जांच की मांग
वहीं बोलपुर से टीएमसी सांसद असित कुमार मल ने कहा, "यह असामान्य और असमय निधन सभी को बहुत दुखी कर रहा है. न केवल बीरभूम में, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में, जो लोग उन्हें जानते और पहचानते थे, वे सभी गहरे सदमे में हैं. अगर यह किसी प्राकृतिक बीमारी की वजह से हुआ होता, तो शायद लोग इस दुख को समझ पाते, लेकिन जिस तरह से यह हुआ है, उस पर यकीन करना मुश्किल है. मेरा मानना है कि इस मामले की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए."
Birbhum, West Bengal: On the death of former TMC MLA Ashish Banerjee, Bolpur MP Asit Kumar Mal says, "...This unnatural and untimely demise is deeply hurting everyone. Not only in Birbhum, but across the whole of West Bengal, everyone who knew and recognized Sir is profoundly… pic.twitter.com/le8PIww0dg
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
आशीष बनर्जी के निधन पर CPM ने जताया दुख
टीएमसी नेता आशीष बनर्जी के निधन पर सीपीएम ने दुख जताया है. बीरभूम के CPM जिला समिति के सदस्य संजीव मल्लिक ने कहा, "हमें सुबह यह ख़बर मिली. हमने कभी नहीं सोचा था कि वह हमें इस तरह छोड़कर चले जाएंगे. यह बहुत दुखद घटना है."
Birbhum, West Bengal: On the death of TMC MLA Ashish Banerjee, CPM district committee member, Sanjib Mallick says, "We received the news in the morning. We never thought he would leave us like this. It is a very sad incident..." pic.twitter.com/BfcBRrCbdP
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ का हमला, प्रदर्शनकारियों ने फेंकी पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें
रामपुरहाट सीट से पांच बार रहे थे विधायक
बता दें कि आशीष बनर्जी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे और वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक थे. वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे. उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में कुल पांच बार इस सीट से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस साल के शुरुआत में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी के ध्रुबा साहा से हार गए थे. बता दें कि जब ममता बनर्जी पहली बार सत्ता में आईं, तब से आशीष बनर्जी बंगाल के शिक्षा और कृषि मंत्री रहे थे.
ये भी पढ़ें: बंगाल में TMC को लगा झटका, पूर्व विधायक पर जबरन वसूली और जमीन हड़पने का आरोप, गिरफ्तार