अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर सुबह-सुबह हुआ हमला,  TMC नेता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Banerjee Office Attacked: गुरूवार को TMC नेता अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट और अमताला स्थित अपने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. बनर्जी ने इसका आरोप लगाया बीजेपी पर लगाया है.

Abhishek Banerjee Office Attacked: गुरूवार को TMC नेता अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट और अमताला स्थित अपने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. बनर्जी ने इसका आरोप लगाया बीजेपी पर लगाया है.

author-image

New Update

Abhishek Banerjee office attacked

Abhishek Banerjee office attacked

Abhishek Banerjee Office Attacked: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर हमला हुआ है. गुरूवार को  कैमक स्ट्रीट और अमताला स्थित अपने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. बनर्जी ने इसका आरोप लगाया बीजेपी पर लगाया है. साथ ही बनर्जी ने पुलिस और न्यायपालिका की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया.

एक्स पर एक पोस्ट में, बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले महीने के भीतर उनके दोनों कार्यालयों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. कहा कि ये घटनाएं संवैधानिक अधिकारों और कानून के शासन के लिए एक व्यापक चुनौती को दर्शाती हैं. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यालयों में कथित तोड़फोड़ और लूटपाट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. 

BJP’s “Good Governance”. Double Engine style.

Vandalism. Violence. Lawlessness.

Both my offices( Amtala and Camac street) have been vandalised and ransacked in the last one month.

The POLICE and BJP goons seem to fear NEITHER THE LAW NOR THE JUDICIARY.

This is no longer mere… pic.twitter.com/Q0adyMvkWV

— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 3, 2026

बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में कैमक स्ट्रीट और अमताला स्थित उनके दोनों पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और सामान लूटा गया. उन्होंने इसे कानून के शासन की खुली अनदेखी बताया और पुलिस व न्यायपालिका की कार्रवाई पर सवाल उठाए. बनर्जी के मुताबिक, ये घटनाएं संवैधानिक अधिकारों और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की इस करीबी ने किया सुसाइड, TMC ने जताई यह आशंका

BJP पर उठाए सवाल

अभिषेक ने घटना के बाद बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. अभिषेक ने कहा कि भाजपा का 'सुशासन', डबल इंजन शैली, तोड़फोड़, हिंसा, अराजकता. बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में मेरे दोनों कार्यालयों (अमतला और कैमक स्ट्रीट) में तोड़फोड़ और लूटपाट हुई है. पुलिस और भाजपा के गुंडे न तो कानून से डरते हैं और न ही न्यायपालिका से. इस स्थिति को महज अराजकता से कहीं अधिक बताते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि यह महज अराजकता नहीं है. यह कानून के शासन का खुला उल्लंघन है.

क्या न्यायपालिका संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगी?

बनर्जी ने सवाल भी उठाया कि क्या न्यायपालिका संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करेगी. उन्होंने कहा कि अगर इससे न्यायपालिका की अंतरात्मा नहीं झकझोरती, तो फिर क्या झकझोरेगा? कहा कि मुख्यमंत्री सुवेंदु पश्चिम बंगाल, अमित शाह, ओम्बिरलाकोटा और नरेंद्र मोदी पर शर्म आती है. भारत में आज विपक्ष के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. उन्होंने न्यायपालिका से संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने और राजनीतिक दलों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का भी आग्रह किया.

संविधान का भी किया जिक्र

घटना पर बात करते हुए बनर्जी ने पूछा कि क्या न्यायपालिका अंततः कानून के शासन को बनाए रखने, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करेगी कि संविधान का अधिकार महज एक औपचारिकता बनकर न रह जाए?

यह भी पढ़ें: West Bengal: पूर्व CM ममता बनर्जी पर हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR