सिर को छूकर निकली गोली, TMH में इलाजरत: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के धंधे को लेकर गोलीबारी, घर घुसकर की फायरिंग, धराया - Jamshedpur (East Singhbhum) News
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे ब्राउन शुगर के धंधे में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गयी। बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने घर में घुसकर अब्दुल जाफर (24) को गोली मार दी। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गयी, जिससे वह घायल हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गये। घायल जाफर को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में पुलिस घटना के पीछे ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका जता रही है।
भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ा
गोली मारने के बाद तीनों बदमाश बाइक से भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों और गोलीबारी के कारणों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मुस्लिम बस्ती में देर रात तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी
घायल अब्दुल जाफर ड्रग पैडलर इमरान का छोटा भाई बताया जा रहा है। घटना में अजहर और कलीम पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर दोनों के कादिम और डॉली परवीन गिरोह से जुड़े होने की बात कही जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और ब्राउन शुगर के कारोबार से उनके कथित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता घायल जाफर और पकड़े गये युवक के बयान के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ना और फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करना है।
.
खबरें और भी हैं...
झारखंड में आज भी भारी बारिश के आसार: सिंहभूम-सरायकेला में बाढ़ का अलर्ट, रांची में सभी स्कूल बंद, कल से साफ हो सकता है मौसम
1:01- कॉपी लिंक
शेयर
जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती; 5 बदमाशों पर इनाम: 70 CCTV खंगालने के बाद खुला रूट, परसुडीह की ओर भागे थे बैंक डकैत
0:54- कॉपी लिंक
शेयर
मंत्री की बेटी की मौतःहादसे की 3 एंगल से जांच: ट्रक कहां और कैसे खड़ा था, पुलिस को सूचना थी या नहीं, रिफ्लेक्टर लगा था या नहीं
1:01- कॉपी लिंक
शेयर
रांची के वाइन शॉप में घुसी गर्भवती बंदरिया: शराब पीकर कर्मचारी को काटा, 2.30 घंटे तक मचाया उत्पात, बिरसा जू की टीम ले गई साथ
- कॉपी लिंक
शेयर