Toxic: रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और रजनीकांत...सब पर भारी पड़ेंगे यश? 'टॉक्सिक' करेगी बड़ा कारनामा

Toxic Box Office Day 1 Prediction: ‘टॉक्सिक’ का इंतजार बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. कल यानी 26 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. नयनतारा, कियारा आडावणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत इस फिल्म में नजर आने वाली हैं. टीजर-ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म चर्चा में हैं. अब ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी A रेटेड फिल्म बन सकती है .

एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कोईमोई की एक रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 82-89 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है. कहा जा रहा है कि इसमें फिल्म 29-30 करोड़ रुपये कन्नड़, 32-37 करोड़ हिंदी, तेलुगु में 11-12 करोड़, मलयालम और तमिल वर्जन को मिलाकर लगभग 10 करोड़ कमा सकती है. इन सबको मिलाकर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 82-89 करोड़ रुपये हो सकता है.

चौथी सबसे बड़ी A रेटेड फिल्म

इस प्रिडिक्शन के हिसाब से ही कहा जा रहा है कि ‘टॉक्सिक‘ पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में चौथी सबसे बड़ी A रेटेड फिल्म बन जाएगी. हालांकि, तीसरे नंबर पर भी फिल्म के काबिज होने का अनुमान है. आप नीचे पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 टॉप A रेटेड फिल्मों की लिस्ट और उनका पहले दिन का कलेक्शन देख सकते हैं.

ओपनिंग डे पर 10 सबसे बड़ी A रेटेड फिल्में

  1. धुरंधर 2 145 करोड़
  2. सालार 90.7 करोड़
  3. दे कॉल हिम ओजी 84.7 करोड़
  4. कुली 65 करोड़
  5. एनिमल 63.8 करोड़
  6. जन नेता 42.7 करोड़
  7. धुरंधर 28.6 करोड़
  8. हिट: द थर्ड केस 21 करोड़
  9. सत्यमेव जयते 20.52 करोड़
  10. कबीर सिंह 20.21 करोड़

ये भी पढ़ें-

अक्षय खन्ना की महाकाली में हुई इस एक्टर की एंट्री, फिल्म को लेकर दिया धांसू अपडेट

टेस्ट होगा तो धराइए जाएंगेतेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर ये क्या बोल दिया

पीछे छूट जाएंगी ये फिल्में

अगर अनुमान के हिसाब से ‘टॉक्सिक’ परफॉर्म करती है, तो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर पार्ट 1’ जैसी फिल्में पीछे छूट जाएंगी. यानी यश इन दोनों बड़े सुपरस्टार पर भारी पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं अगर सच में ‘टॉक्सिक’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बना लेती है, तो रजनीकांत की ‘कुली’ को चौथे से पांचवें स्थान पर खिसकना पड़ेगा. यानी रजनीकांत की फिल्म का भी रिकॉर्ड खतरे में है. अब पहले दिन ये फिल्म कितना कलेक्शन करेगी, इसका पता तब चलेगा कि रिलीज के अगले दिन यानी 27 अगस्त की सुबह आंकड़े सामने आएंगे.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button