Toxic Advance Booking: यश की 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, बिके 6 लाख से ज्यादा टिकट, अबतक कितनी हुई कमाई?

Toxic Advance Booking: ‘रॉकिंग स्टार’ यश की KGF 2 के बाद से ही वापसी का इंतजार हो रहा है. इस बार वो एकदम अलग स्टाइल में लौट रहे हैं. बेशक लोगों को उनके लुक में कुछ खास फर्क नहीं लगेगा, पर गीतू मोहनदास के साथ एकदम नई कहानी लेकर आ रहे हैं. इस पिक्चर पर खुद यश ने ही पैसे लगाए हैं. वहीं, KVN प्रोडक्शन वाले इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. एक्टर लगातार फिल्म के प्रमोशंस में लगे हुए हैं. उनके साथ गर्ल गैंग कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी दिख रही हैं. अब फिल्म के इंटीमेंट सीन्स को लेकर बेशक बवाल हो रहा है, पर फिल्म की रिलीज के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं. ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. साथ ही फिल्म ने अबतक 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है.

हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘रॉकिंग स्टार’ यश की TOXIC ने एडवांस बुकिंग से 34.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जो कि ब्लॉक सीट्स के साथ है. वहीं, बात बिना ब्लॉक सीट्स की करें, तो 25.71 करोड़ का बिजनेस हो चुका है. अबतक फिल्म के कुल 14430 शोज बुक हो गए हैं. साथ ही पिक्चर ने पहले दिन के लिए 6 लाख 71 हजार 221 टिकट बेच दिए हैं. जिन आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है. 26 अगस्त को यश की फिल्म रिलीज होने वाली है. देखना होगा कि बचे हुए 2 दिनों में फिल्म कितना कारोबार एडवांस बुकिंग से कर पाती है.

‘टॉक्सिक’ को HIT होने के लिए क्या चाहिए?

दरअसल यश की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था. वैसे इस बार टॉक्सिक को लेकर मामला पहले से ठीक नहीं है. फिर भी एक्टर के पास पूरा-पूरा मौका है. क्योंकि लोग नहीं जानते कि कहानी कैसी होगी? एडवांस बुकिंग में फिल्म को एक अच्छी शुरुआत मिल गई है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यश की यह फिल्म एक स्टैंडअलोन पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग हासिल कर सकती है. हालांकि, बहुत कुछ इसके स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी निर्भर करेगा. अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो इसकी बिक्री में तुरंत उछाल आएगा.

दरअसल यह फिल्म कन्नड़ में बड़े लेवल पर रिलीज होगी, जहां से फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 11 करोड़ 40 लाख 39 हजार 566 रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं हिंदी के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11 करोड़ 88 लाख से ज्यादा कमा लिए हैं. फिल्म के लिए अबतक अच्छी बात है कि हिंदी बेल्ट में भी शानदार ओपनिंग की तैयारी हो रही है. अगर पहले दिन हिंदी में मामला जम गया, तो यश को रोकना मुश्किल हो जाएगा.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button