Toxic Advance Booking: Yash की फिल्म ने मचाया तूफान, 48 घंटे में ₹18 करोड़ की बुकिंग; एनिमल- Dhurandhar 2 को छोड़ा पीछे - Haribhoomi

Yash की Toxic ने एडवांस बुकिंग में 48 घंटे में ₹18 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने Jawan, Animal और Dhurandhar 2 की शुरुआती बुकिंग रफ्तार को पीछे छोड़ दिया है।

Toxic Advance Booking

Toxic Advance Booking: Yash की फिल्म ने मचाया तूफान, 48 घंटे में ₹18 करोड़ की बुकिंग; एनिमल- Dhurandhar 2 को छोड़ा पीछे।

  • Published: 23 Aug 2026, 11:23 AM IST
  • Last Updated: 23 Aug 2026, 11:23 AM IST

Toxic Advance Booking: Toxic को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले शुक्रवार सुबह शुरू हुई थी और महज 48 घंटे में फिल्म ने ₹18 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म की बुकिंग रफ्तार ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि Toxic बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।

Toxic की एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Toxic की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। इसके कुछ घंटे बाद देशभर की प्रमुख सिनेमा चेन ने भी टिकट बिक्री शुरू कर दी। बुकिंग खुलते ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

रविवार सुबह तक फिल्म BookMyShow पर हर घंटे करीब 10 हजार टिकट बेच रही थी। रिलीज से चार दिन पहले ही Toxic ने 48 घंटे में एडवांस बुकिंग से ₹18 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। रविवार सुबह तक फिल्म ने सभी भाषाओं में भारत में 4.7 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए थे। इन आंकड़ों में अकेले ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन से करीब ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है।

हिंदी वर्जन ने भी पकड़ी रफ्तार
Toxic के हिंदी डब वर्जन की एडवांस बुकिंग भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रविवार सुबह 8 बजे तक हिंदी वर्जन ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। Yash की KGF फिल्मों की सफलता के बाद हिंदी बेल्ट में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। ऐसे में Toxic के हिंदी वर्जन से भी फिल्म को मजबूत कमाई की उम्मीद है।

Jawan, Animal और Dhurandhar 2 से आगे निकली Toxic
Toxic की एडवांस बुकिंग की रफ्तार बेहद तेज है। फिल्म ने पहले 24 घंटे में भारत में करीब 2.5 लाख टिकट बेच दिए। यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बेहतर है। तुलना करें तो:

  • Toxic: करीब 2.5 लाख टिकट
  • Jawan: करीब 1.5 लाख टिकट
  • Dhurandhar 2: करीब 1.3 लाख टिकट
  • Animal: करीब 55 हजार टिकट

खास बात यह है कि Toxic के हिंदी वर्जन ने अकेले पहले 24 घंटे में करीब 60 हजार टिकट बेचकर Animal के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया।

Toxic की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
Geetu Mohandas के निर्देशन में बनी Toxic में Yash के साथ Nayanthara, Kiara Advani, Huma Qureshi, Rukmini Vasanth और Tara Sutaria अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसे पैन-इंडिया एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी Toxic
फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही अपने इंटिमेट सीन्स और महिलाओं को लेकर दिखाए गए कुछ विवादित इमेजरी और डायलॉग्स के कारण भी चर्चा में है। CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है और फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है।