रिलीज से पहले Toxic का तांडव, एडवांस बुकिंग में लाई सुनामी; पहले दिन की कमाई से Dhurandhar 2 पर लगाएगी ग्रहण? - toxic box office day 1 prediction yash film earn between 80 to100 crore in india will become headache for dhurandhar 2

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही टॉक्सिक इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई बहुत ही जबरदस्त हुई है। यश की फिल्म पहले दिन कितने करोड़ से खाता खोल सकती है, पढ़ें डिटेल्स।

पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है टॉक्सिक/ फोटो- Instagram

पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है टॉक्सिक/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. धुरंधर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर काल बन सकती है टॉक्सिक

  2. एडवांस बुकिंग में ही हो गई फिल्म की तगड़ी कमाई

  3. पहले दिन यश की फिल्म का इतने करोड़ से खुलेगा खाता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश के फैंस का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है, क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश की टॉक्सिक, केजीएफ 2 के बाद तीसरी पैन इंडिया रिलीज फिल्म है।

21 तारीख को शुरू हुई टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग काफी धुआंधार तरीके से शुरू हुई थी, क्योंकि मूवी ने महज चंद घंटों के अंदर 35 हजार से अधिक टिकटें सोल्ड आउट कर दी थी।

पैन इंडिया रिलीज टॉक्सिक (Toxic Movie Ticket) की अभी तक कितनी टिकट बिक्री हुई है और उससे कितना कलेक्शन हुआ है। चलिए बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि इंडिया और वर्ल्डवाइड फिल्म कितने करोड़ के साथ ओपनिंग कर सकती है।

5 दिनों में टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की फिल्म टॉक्सिक की अभी तक 1 मिलियन यानी कि 10 लाख से अधिक टिकट सोल्ड आउट हो चुकी हैं, जिससे मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई ही 35 (ब्लॉक सीट्स के बिना) करोड़ तक की हो चुकी है। हिंदी और कर्नाटक ऑडियंस के बीच 'टॉक्सिक' को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

अगर इस कलेक्शन में ब्लॉक सीट्स को भी शामिल किया जाए तो अभी तक यह एडवांस बुकिंग में 46 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकट बेच चुकी है और रात खत्म होने के साथ ही ब्लॉक सीट्स के साथ एडवांस बुकिंग कलेक्शन 60 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है।

Screenshot 2026-08-25 233017

बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोलेगी खाता?

फिल्म के क्रेज और इसकी एडवांस बुकिंग को अगर ध्यान में रखा जाए, तो इस बात की पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 80 से 100 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर सकती है। जहां 40 करोड़ से ज्यादा यह फिल्म हिंदी और कन्नड़ भाषा में कमाएगी। टॉक्सिक का क्रेज सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है।

Screenshot 2026-08-25 233108

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो यह फिल्म दुनियाभर में पहले ही दिन बुधवार को 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। अगर यश की फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल ग्रोन अप पहले दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आसपास का बिजनेस करती है, तो यह धुरंधर 2 के लिए खतरे की घंटी बजा सकती है।